यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार (9 फरवरी) को रिलीज हुई फिल्म पैडमैन का जिक्र करते हुए दो तस्वीरें ट्विटर पर डालीं और केंद्र सरकार को संदेश दिया किया कि सेनेटरी पैड कोई लग्जरी नहीं है। आपको बता दें कि सेनेटरी पैड की आवश्यकता को देखते हुए इसे टैक्स फ्री करने की बात की जा रही है।
अखिलेश ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि ‘पैडमेन’ अरुणाचलम मुरुगनंतम का जीवन एक मिशन है, जिसमें सेनेटरी पैड बनाने के कारखाने की जगह देकर हमें भी योगदान करने का अवसर मिला था. आशा है उनके जीवन पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म सरकार तक ये संदेश पहुंचायेगी कि ये स्त्री के गरिमामय जीवन की एक आवश्यकता है, कोई लक्ज़री नहीं।