नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कुछ युवा ऐसे हैं जो पहली बार वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो हमारे शहर का विकास करेगा, वोट उसकी को दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
सेल्फी तो बनती है
2 of 8
वोट डालने के बाद सेल्फी लेता परिवार।
- फोटो : amar ujala
अपने शहर की सरकार चुनने के बाद कुछ लोग सेल्फी लेना नहीं भूल रहे। ठंडी हवा के बीच महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर पोलिंग बूथ पहुंचीं। बोलीं, पहले मतदान, बाद में दूसरा काम।
वोट डालने के लिए बुजुर्ग पीढ़ी भी किसी तरह मतदान केंद्रों तक पहुंच रही है। भले ही कदम साथ न देते हों लेकिन लाठी का सहारा और इनकी हिम्मत इन्हें बूथ तक पहुंचने में मददगार है।
इनके जज्बे को सलाम
4 of 8
बुजुर्ग को ठेलिया में लेकर बूथ तक पहुंचे परिवारीजन।
- फोटो : amar ujala
चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को उनके परविारीजन ठेलिया पर लेकर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं। वोट डालने वाले और उन्हें बूथ तक लाने वाले परिवारीजनों दोनों ही दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
अभी और बढ़ेगा वोट प्रतिशत
5 of 8
वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : amar ujala
अमेठी में सुबह 11:30 बजे तक 30.25 प्रतिशत, गोंडा में 30 और फैजाबाद में 28 फीसदी वोटिंग हुई है। ये आंकड़ा दिन चढ़ने के साथ बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन
निशक्तों में भी उत्साह
6 of 8
वोट डालने पहुंचे निशक्त।
- फोटो : amar ujala
वोट डालने में निशक्त लोगों ने भी उत्साह दिखाया। अपने इलाके को स्वच्छ और सुंदर देखने की उम्मीद में लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
बेटे ने पूरी की मां की इच्छा
7 of 8
मां को गोद में लेकर पहुंचा बेटा।
- फोटो : amar ujala
कुछ पोलिंग बूथों पर ऐसा नजारा भी देखने को मिला, जहां बेटों ने मां और पिता की इच्छा का सम्मान किया। उन्हें वोट दिलाने के लिए गोद में लेकर बुथ तक पहुंचे।