फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दस साल पहले रत्ना से दोस्ती...पति की मौत के बाद सूर्य से बढ़ीं नजदीकियां; इंजीनियर हत्याकांड की कहानी

Tue, 09 Dec 2025 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लिव इन पार्टनर पर है। प्रेमिका ने इंजीनियर का चाकू से गला काट दिया। प्रेमिका ने खुद फोन कर पुलिस को प्रेमी की हत्या करने की जानकारी दी। मां और बेटियां पांच घंटे तक शव के साथ में रहे।
विज्ञापन
1 of 15
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ के सलारगंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी में लिवइन में रह रही रत्ना नामक महिला ने इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार सूर्य प्रताप और रत्ना की मुलाकात करीब 10 वर्ष पहले हुई। उस वक्त सूर्य की उम्र 22 वर्ष की थी। रत्ना के पति राजेंद्र जनगणना विभाग में कर्मचारी थे। वह पत्नी रत्ना व दो बेटियों के साथ जानकीपुरम की आकांक्षा विहार कॉलोनी में रहते थे। वहीं सूर्य प्रताप रत्ना की दोनों बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने जाते थे।
विज्ञापन

2 of 15
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच कर बाहर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूर्य के पिता नरेंद्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले रत्ना के पति की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद रत्ना ने उनके परिवार से मदद मांगी। बीबीडी स्थित मकान किराये पर देने के लिए कहा था। तब रत्ना को मकान किराये पर दे दिया गया था। वहां भी सूर्य प्रताप बच्चियों को पढ़ाने जाते थे। 
 
विज्ञापन

3 of 15
मृतक इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरवालों की बात भी नहीं सुनते थे सूर्य
इसी दौरान सूर्य प्रताप व रत्ना की नजदीकियां बढ़ गईं। परिवार ने जब रत्ना से संबंध में बारे में सवाल किए तो सूर्य प्रताप ने किसी भी तरह के संबंध से साफ इन्कार किया। शक के आधार पर परिवार ने दोनों के संबंधों का विरोध किया तो सूर्य प्रताप रत्ना के साथ ही रहने लगे। वह अपने घरवालों की बात भी नहीं सुनते थे।
 

4 of 15
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच कर बाहर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के लिए चल रही थी बात
सूर्य प्रताप के पिता ने बताया कि वह बेटे की शादी करना चाहते थे। कुछ जगह बातचीत भी चल रही थी। रविवार शाम बेटे से आखिरी बार फोन पर बात भी हुई थी। उस वक्त सब कुछ सामान्य था। सुबह करीब 10 बजे पुलिस से फोन करके बताया कि बेटे की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

5 of 15
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच कर बाहर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, पति की मौत के बाद से रत्ना को करीब 30 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी, जिससे घर चलता था। सूर्य प्रताप भी घर के खर्चे में मदद करते थे। यह भी चर्चा है कि सूर्य प्रताप की हत्या के पीछे का कारण मकान पर कब्जा नहीं था।
विज्ञापन

6 of 15
आरोपी महिला रत्ना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रत्ना ने गुस्से में की सूर्य की हत्या!
शायद रत्ना को सूर्य प्रताप के बारे में ऐसा कुछ पता चल गया था, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और गुस्से में उसने हत्या कर डाली। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

7 of 15
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में बिखरा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन बहनों में इकलौते भाई थे सूर्य
सूर्य प्रताप के परिवार में पिता नरेंद्र के अलावा मां ऊषा और तीन बहनें हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। मां ऊषा को जब इकलौते बेटे की हत्या की खबर मिली तो वह बेसुध हो गईं।

8 of 15
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने रोते हुए कहा कि वह बेटे को दूल्हा बनते हुए देखना चाहती थीं। अब उनको बेटे की अर्थी देखनी पड़ेगी। खबर पाकर रिश्तेदार भी घर पहुंच गए। हर कोई सूर्य प्रताप की हत्या से हतप्रभ दिखा।
 

9 of 15
लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूर्यप्रताप की हत्या से मची चीख-पुकार
उधर, देवरिया के बरहज इलाके के परसियां भीखम गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह (35) की प्रेमिका द्वारा लखनऊ में चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। उनकी हत्या को लेकर गांव के लोग हतप्रभ हैं।

10 of 15
लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परसियां भीखम गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह के लखनऊ में हत्या होने की जानकारी होने पर गांव रह रहे चाचा नेऊर सिंह के परिवार में चीख-पुकार मच गई। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वैन चलाते हैं। 
 

11 of 15
लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद आरोपी महिला और उसकी बेटी को थाने ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लंबे समय से उनका पूरा परिवार लखनऊ रहता है। लोगों के अनुसार नरेंद्र सिंह के तीन पुत्रियां और एक पुत्र सूर्यप्रताप सिंह हैं। वह बीटेक की पढ़ाई कर एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। सूर्यप्रताप परिवार के लोगों से अलग एक महिला के साथ रहते थे। वह विगत तीन वर्ष पूर्व महिला के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आते-जाते थे।

12 of 15
लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब पांच घंटे शव के साथ रहीं मां-बेटियां
हत्या के बाद रत्ना और उसकी दोनों बेटियां पौन पांच घंटे तक घर में ही मौजूद रहीं। न भागने का प्रयास किया और न ही किसी को कुछ बताया। सुबह 9:45 बजे रत्ना ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की सूचना दी। 

13 of 15
मृतक युवक व बिस्तर पर फैला खून। - फोटो : amar ujala
यह था पूरा मामला
लखनऊ के सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी में सहमति संबंध में रह रही प्रेमिका ने रविवार रात साथी इंजीनियर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह उसने ही पुलिस को फोन पर हत्या की बात बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पिता ने प्रेमिका और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 

14 of 15
सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद सूचना पाकर पहुंची मृतक की चाची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी नरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे सूर्य प्रताप सिंह (32) एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर थे। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि सूर्य प्रताप बीते चार वर्ष से रत्ना (46) नाम की महिला के साथ सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी स्थित अपने दूसरे मकान में सहमति संबंध में रह रहे थे।
 
विज्ञापन

15 of 15
लिव इन पार्टनर ने किया इंजीनियर प्रेमी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रत्ना और सूर्य के बीच हुआ था झगड़ा
हरदोई की मूल निवासी रत्ना की पहले से 17 और 15 वर्ष की दो बेटियां हैं। सोमवार रात रत्ना और सूर्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। भोर करीब पांच बजे रत्ना ने घर में रखे चाकू से सूर्य प्रताप का गला रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त रत्ना की दो बेटियां भी घर में मौजूद थीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें