फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ समेत इन पांच शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Tue, 26 Jun 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
यूपी के बड़े शहरों की यातायात व्यवस्था सुधारने के मद्देनजर लखनऊ और इलाहाबाद के साथ ही अब वाराणसी, आगरा और गाजियाबाद में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने यह निर्देश सोमवार को शास्त्री भवन में नगरीय बसों के संचालन को लेकर तैयार प्रजेंटेशन देखने के बाद दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, पहले लखनऊ व इलाहाबाद में ही यह बसें चलाई जानी थीं पर प्रजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसमें वाराणसी, आगरा और गाजियाबाद को जोड़ने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सीएनजी व डीजल आधारित बसों के स्थान पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ की जनसंख्या को देखते हुए यहां नगरीय बसों की संख्या निर्धारित की जाए। इसी तरह 2019 में इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या को देखते हुए वहां बसों के संचालन की व्यवस्था की जाए। योगी ने कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक बस सेवा की उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष फोकस किया जाए। प्रजेंटेशन के मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास, मनोज कुमार सिंह व परिवहन विभाग व सूडा के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें