फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

Sun, 29 Nov 2015 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के घैला गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते दबंग प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ रविवार सुबह अपने प्रतिद्वंद्वी के दलित समर्थक के घर धावा बोल दिया। घर में मौजूद महिला-पुरुषों की पिटाई की। घर में तोड़फोड़ के साथ उसकी परचून की गुमटी फूंक दी। प्रतिद्वंद्वी के भतीजे की बाइक जलाने के साथ जमकर बवाल किया।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

2 of 9
इस घटना के थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने लामबंद होकर दबंग प्रत्याशी के घर धावा बोला और पथराव करने के साथ बाइक फूंक दी। इसके बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। सीओ व इंस्पेक्टर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

3 of 9
इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह का कहना है कि फैनू के समर्थक व भतीजे इमरान और उबैद के समर्थक सलीम ने पुलिस को तहरीर दी है। दोनों ने अपने प्रत्याशी के विपक्षियों पर तोड़फोड़, आगजनी, मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

4 of 9
बच्चों-महिलाओं को दौड़ाकर पीटा
इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव घैला निवासी सिद्धनाथ गौतम ने प्रधान प्रत्याशी रईस अहमद उर्फ फैनू का समर्थन किया था। सिद्धनाथ का आरोप है कि दबंग प्रत्याशी उबैद उर्फ कल्लू ने मुन्ना उर्फ फारूख, सलीम, सलमान, मोहम्मद व अन्य साथियों की मदद से लाठी-डंडे व असलहों से लैस होकर रविवार सुबह उसके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

5 of 9
जातिसूचक गालियां देने के साथ घर के बाहर स्थित उसकी परचून की गुमटी में तोड़फोड़ की। विरोध पर उसकी बेटी पुष्पा की पिटाई की। चीख सुनकर दौड़ी सिद्धनाथ की मां शांति को भी पीटा और गुमटी फूंक दी।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

6 of 9
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के भतीजे के घर भी तोड़फोड़
आरोप है कि कि इसके बाद दबंगों ने फैनू के भतीजे इरफान के घर धावा बोला। घर के भीतर बैठा इंजन की मरम्मत कर रहे इरफान को जमकर पीटा। चीख सुनकर दौड़ी उसकी पत्नी परवीन, बहन आशमा बानो, मां शमसुन निशा को भी पीटा।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

7 of 9
चूल्हा व अन्य सामान तोड़ बाइक जलाई
घर में रखे बर्तन, चूल्हा व अन्य सामान तोड़ डाले और फैनू की बाइक जला डाली। जमकर बवाल करने के बाद हमलावर असलहे लहराकर लोगों को धमकाते हुए चले गए। इसके बाद इरफान के चाचा बैजाद अली की किराने की दुकान पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। विरोध पर बैजाद को भी पीटा। बीचबचाव करने दौड़ी उसकी बेटी बेबी की भी पिटाई की। आरोप है कि दबंगों ने गल्ले से 20 हजार रुपये लूट लिए। तांडव के दौरान दबंगों ने रास्ते से गुजर रहे अरमान व फाजिल को भी पीटा।

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

8 of 9
उपद्रव के बाद दूसरे पक्ष ने बोला धावा
सिद्धनाथ व इरफान के घर पर उबैद व उसके द्वारा धावा बोलकर महिला-पुरुषों की पिटाई के साथ तोड़फोड़ और आगजनी की खबर फैलते ही फैनू के समर्थक एकजुट हो गए। उन्होंने उबैद के घर धावा बोला। पथराव करके खिड़की व दरवाजों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल करने के बाद असलहे लहराये, तस्वीरें

9 of 9
घर के सामने खड़ी बाइक फूंक दी। उसके समर्थकों को पीटा। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में घमासान से पूरे गांव में तनाव फैल गया। इसकी भनक लगने पर सीओ अलीगंज प्रताप गोपेंद्र यादव व इंस्पेक्टर संतोष सिंह तमाम फोर्स लेकर पहुंचे। इस बीच उबैद व उसके समर्थक गाड़ियों में सवार होकर गांव से जा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें