दरोगा के हाथों पिटने और शर्मशार होने वाले टाइपिस्ट किशन कुमार लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। यूपी सरकार द्वारा पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद रविवार को कृष्ण कुमार सीएम द्वारा सम्मानित भी हुए।
विज्ञापन
जब मुख्यमंत्री से सीधे मिले पुलिस से पिटने वाले टाइपिस्ट कृष्ण कुमार
2 of 6
सीएम अखिलेश यादव द्वारा रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बनाने वालों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इसी कार्यक्रम में टाइपिस्ट कृष्ण कुमार को भी एक लाख का चेक दिया गया।
विज्ञापन
जब मुख्यमंत्री से सीधे मिले पुलिस से पिटने वाले टाइपिस्ट कृष्ण कुमार
3 of 6
कार्यक्रम के बाद सीएम ने कृष्ण कुमार से बात करने के लिए अलग से समय निकाला। उन्होंने कृष्ण कुमार से उनकी कुशल क्षेत्र पूछने के साथ यह जानना चाहा कि उन्हें अब तो किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
जब मुख्यमंत्री से सीधे मिले पुलिस से पिटने वाले टाइपिस्ट कृष्ण कुमार
4 of 6
आपको मालूम हो कि पिछले पखवाड़े कृष्ण कुमार के साथ यूपी पुलिस के एक दरोगा ने बदसलूकी करते हुए उनके टाइपराइटर को जूतों की ठोकरों से तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
जब मुख्यमंत्री से सीधे मिले पुलिस से पिटने वाले टाइपिस्ट कृष्ण कुमार
5 of 6
इसके बाद ये तस्वीरें सोशल साइट में वायरल होने लगीं। जैसे कि यह घटना सुर्खियों में आई प्रशासन फौरन एक्शन में आया। रात में ही डीएम राजशेखर किशन कुमार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना देने के साथ नया टाइप राइटर दिया।
जब मुख्यमंत्री से सीधे मिले पुलिस से पिटने वाले टाइपिस्ट कृष्ण कुमार
6 of 6
दरोगा पर कार्रवाई होने के बाद किशन कुमार को इंटरनेट काल से धमकी मिलनी शुरु हो गई थी। इस धमकी को देखते हुए यूपी पुलिस सुबह कृष्ण कुमार को उनके घर से लिवाती है और शाम को उनके घर पर वापस छोड़ती है।