फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

Sat, 12 Dec 2015 11:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
...शनिवार सुबह ठीक नौ बज रहे थे। पॉलीटेक्निक चौराहे पर मार्शल मैक्स गाड़ी के चालक ने सवारियां बैठाईं और चिनहट की तरफ बढ़ गया। गाड़ी को आगे जाता देख चौराहे पर खड़ी आरटीओ की नीली बत्ती लगी बोलेरो भी स्टार्ट हो गई। कार चालक ने आरटीओ की गाड़ी को पीछे आता देख स्पीड बढ़ा दी। भीड़ भरी सड़क पर कुछ सेकेंड तक दोनों गाड़ियों में रेस लगती रही। नीली बत्ती कार को पीछा करते देख राहगीरों के कदम थम गए।
विज्ञापन

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

2 of 9
मार्शल चालक ने नीली बत्ती कार से बचने के लिए स्पीड बढ़ाई लेकिन चिनहट तिराहे के पास डीपी बोरा पेट्रोल पंप के सामने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। मार्शल, आगे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो के परखचे उड़ गए।

विज्ञापन

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

3 of 9
चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टेंपो सवार करामत हुसैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की चार छात्राओं समेत आठ यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। भिड़ंत देख आरटीओ दस्ता मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दो भाइयों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

4 of 9
चिनहट एसओ शशि शेखर यादव का कहना है कि मार्शल कार का चालक मौके से भाग निकला है। उसके सामने आने पर ही पूरी बात स्पष्ट होगी। मार्शल जब्त कर ली गई है। उधर, हादसे में मृत टेंपो चालक की पहचान गोमतीनगर के वास्तवखंड-एक निवासी राकेश गौतम के रूप में हुई है। (अस्पताल में इलाज कराते घायल।)
विज्ञापन

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

5 of 9
राकेश की पत्नी श्यामा ने बताया कि वह कई साल से मल्हौर रोड स्थित चिनहट बाजार निवासी सुमन की टेंपो चला रहा था। सुमन ने ही मार्शल के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। (हादसे में घायल हुई एक महिला।)

विज्ञापन

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

6 of 9
हादसे में टेंपो में बैठी करामत गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी रेखा यादव, निशा यादव, शाहपुर चिनहट निवासी ज्योति रावत गंभीर रूप से घायल हैं जबकि मटियारी निवासी हबीबुर्ररहमान और बाराबंकी के जैदपुर निवासी छात्र फुरकान भी जख्मी हैं।

विज्ञापन

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

7 of 9
वहीं बाइक सवार बाराबंकी के मुरादाबाद माती निवासी भाइयों अभय कांत यादव (27) और प्रशांत यादव (23) की हालत गंभीर है जिन्हें ट्रामा भेजा गया है। दोनों भाई चिनहट तिराहे पर कृष्णा दूध डेयरी चलाते हैं। दोनों सुबह अपनी डेयरी पर जा रहे थे।

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

8 of 9
आरटीओ दस्ते की लापरवाही से हुई दुर्घटना
घायल अभयकांत ने बताया कि चिनहट तिराहे के पास सुबह नौ बजे काफी भीड़ थी। इसके बावजूद नीली बत्ती लगी बोलेरो गाड़ी पर सवार आरटीओ दस्ता 80 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार में मार्शल गाड़ी का पीछा कर रहा था। मार्शल भी तेज रफ्तार में थी। डीपी बोरा पेट्रोल पंप के सामने चौराहे पर जाम था। इसके बाद भी उन्होंने गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की। आरटीओ दस्ते की लापरवाही से ही दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन

मार्शल की टेंपो से भीषण टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल

9 of 9
हादसे में घायल एक व्यक्ति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें