यदि घोटाले के कारण बजट रुका तो सरकार दिलाए विकास का धन
विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट न मिल पाने से प्रधानों में गहरी नाराजगी है। छतोह के प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि अन्य सभी बैंकों से बजट ग्राम पंचायतों को भेज दिया गया है। सिर्फ पीएनबी बजट ट्रांसफर नहीं कर रही है। कहीं घोटाले के कारण तो ऐसा नहीं हो रहा है। यदि ऐसा है तो सरकार ब्लॉक के गांवों के विकास के लिए बजट की व्यवस्था कराए। प्रधान राजेश सिंह, अवधेश कुमार, कमलापति, सरवरजहां, जमुंता देवी, राजाराम आदि ने भी सीएम, डीएम व सीडीओ को भेजे शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है कि बजट न मिलने के कारण गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। प्रधानों ने बजट दिलाने की मांग की है।