फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी की रायबरेली में PNB घोटाले का असर, 44 गांवों का विकास ठप

Sun, 25 Feb 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली-परशेदपुर
विज्ञापन
1 of 4
सोनिया गांधी - फोटो : amar ujala
रायबरेली-परशदेपुर। पीएनबी घोटाले की आंच रायबरेली जिले में भी पहुंच गई है। जिला पंचायतराज विभाग से एडवाइस मिलने के बाद भी तीन करोड़ रुपयों को ग्राम पंचायतों के खातों में ट्रांसफर नहीं किया गया है। इससे छतोह ब्लॉक के 44 गांवों में विकास कार्य ठप हो गया है। जिले के सभी ब्लॉकों में 14वें वित्त आयोग का बजट पहुंच गया है, लेकिन छतोह ब्लॉक के 44 गांवों में न पहुंचा। इससे प्रधानों में नाराजगी है।

मालूम हो कि तय समय से कई महीने बाद शासन से गांवों में विकास के लिए 14वें वित्त आयोग का बजट रिलीज किया। जिले के सभी 18 ब्लॉकों की 989 ग्राम पंचायतों में विकास की धनराशि भेजने के लिए संबंधित बैंकों को एडवाइस भेजी गई। (तस्वीर में रायबरेली सांसद सोनिया गांधी व पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी।)
विज्ञापन

2 of 4
जिले की अन्य सभी बैंकों ने ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के खातों में अरबों की धनराशि ट्रांसफर कर दी है, लेकिन छतोह ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों में अब तक यह धनराशि नहीं पहुंच सकी है। छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में यह धनराशि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से ट्रांसफर होनी है।

जिला पंचायतराज विभाग ने एक साथ सभी बैंकों को एडवाइज भेजी थी, लेकिन छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को विकास के लिए बजट नहीं मिल पाया है। बताते हैं कि पीएनबी घोटाले के कारण ही ग्राम पंचायतों के खातों में यह धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
यदि घोटाले के कारण बजट रुका तो सरकार दिलाए विकास का धन
विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट न मिल पाने से प्रधानों में गहरी नाराजगी है। छतोह के प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि अन्य सभी बैंकों से बजट ग्राम पंचायतों को भेज दिया गया है। सिर्फ पीएनबी बजट ट्रांसफर नहीं कर रही है। कहीं घोटाले के कारण तो ऐसा नहीं हो रहा है। यदि ऐसा है तो सरकार ब्लॉक के गांवों के विकास के लिए बजट की व्यवस्था कराए। प्रधान राजेश सिंह, अवधेश कुमार, कमलापति, सरवरजहां, जमुंता देवी, राजाराम आदि ने भी सीएम, डीएम व सीडीओ को भेजे शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है कि बजट न मिलने के कारण गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। प्रधानों ने बजट दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

4 of 4
पीएनबी से नहीं हो रहा तीन करोड़ ट्रांसफर: डीपीआरओ
जिला पंचायतराज अधिकारी सीके वर्मा ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त आयोग का बजट पहुंच गया है। तकनीकी कारणों ने छतोह ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों में धनराशि नहीं पहुंच पा रही है। पीएनबी बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें