फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के पास लाउंज में आए युवकों ने की ये शर्मनाक हरकत

Fri, 11 May 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
लखनऊ में एसएसपी आवास के पास सप्रू मार्ग स्थित अंगारा लाउंज में बुधवार रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेंमो
लाउंज में आई युवतियों से छेड़छाड़ की। लोगों ने विरोध किया तो उन्हें पीटा। सूचना पाकर आए सहारागंज चौकी प्रभारी राहुल सोनकर को देखकर नशेबाज मौके से भागे लेकिन उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
up police
चौकी प्रभारी ने तीन नशेबाजों को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि तीनों का चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लाउंज के भीतर नशे में धुत युवकों ने एक युवती से अभद्रता की जिस पर मारपीट शुरू हो गई। 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
युवती की तरफ से भी कई युवक आ गए। लाउंज में जमकर हंगामा व गाली-गलौज हुई। हुड़दंगियों को भगाया गया तो वह बाहर मारपीट करने लगे। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही हुड़दंगी बाइक लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
हालांकि, नशे में धुत होने की वजह से वह लड़खड़ाकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा है। बाइक से गिरने के चक्कर में तीनों को काफी चोटें आई हैं। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप भी लगाया लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने इस बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें