लखनऊ में मड़ियांव के आईआईएम रोड तिराहे पर सोमवार सुबह डीपीएस की वैन बेकाबू होकर मौरंग लदे डंपर में जा घुसी। हादसे में चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच अन्य बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। वैन चलाते वक्त चालक ईयर फोन लगाए था। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन।
- फोटो : amarujala
डीपीएस की वैन का चालक बालागंज निवासी बृजमोहन सुबह मो. उमर, सैय्यद मुस्तफा, मुंतजिर, तैय्यब, मो. हसन अब्बास व उसकी बहन फ ातिमा को लेकर स्कूल जा रहा था। हसन चालक के बगल की सीट पर था, जबकि अन्य बच्चे पीछे बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन।
- फोटो : amarujala
बारिश से सड़क पर काफी फिसलन थी। इसके बाद भी बृजमोहन ईयरफोन पर गाने सुनते हुए तेज गति में वैन चला रहा था। आईआईएम रोड तिराहे पर बृजमोहन का ध्यान हटा तो वैन मौरंग लदे डंपर में जा घुसी। हादसे में बृृजमोहन और छात्र मो. हसन अब्बास को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर राहगीर पहुंचे और हसन अब्बास, उमर, सैय्यद मुस्तफा, मुन्तजिर, तैय्यब व फातिमा को निकाला।
4 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन।
- फोटो : amarujala
वहीं, खून से लथपथ बृजमोहन स्टेयरिंग के पास बुरी तरह से फंस गया। इस पर लोगों ने बेलचे से दरवाजा तोड़ कर उसे निकाला।
विज्ञापन
5 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन।
- फोटो : amarujala
'तेज गाड़ी चला रहे थे अंकल'
बच्चों ने बृजमोहन के गाड़ी चलाते वक्त ईयर फोन पर गाने सुनने की बात कही। यह भी कहा- ड्राइवर अंकल बहुत तेज गाड़ी चला रहे थे। हमें डर लग रहा था। धीरे गाड़ी करने को कहा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। वहीं, राहगीरों के मुताबिक चालक नशे में भी था।
विज्ञापन
6 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन।
- फोटो : amarujala
दुघर्टनाग्रस्त वैन में कक्षा एक से चार तक के बच्चे थे। मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने हादसे की सूचना स्कूल प्रिंसिपल नीरू भास्कर व उपप्रधानाचार्य रचना मिश्रा को दी। इस पर दोनों मौके पर पहुंचीं। हादसे में हसन अब्बास को गम्भीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
7 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन।
- फोटो : amarujala
उसे स्कूल प्रशासन ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर सिटी स्कैन व एमआरआई कराया। जांच में रिपोर्ट सामान्य निकली। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजनों के साथ भेज दिया गया।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन।
- फोटो : amarujala
फफक पड़े मासूम
हादसे की खबर मिलते ही अभिभावक आनन-फानन पहुंचे। उन्हें देख घायल बच्चे लिपटकर फफक पड़े। साथ ही चालक की शिकायत भी की। नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की सुरक्षा में कोताही बरतने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।