फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आया हिंदू महासभा नेता की हत्या का संदिग्ध, सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम

Sun, 02 Feb 2020 06:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रणजीत बच्चन हत्याकांड का संदिग्ध। - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध का फोटो जारी किया है। कहा गया है कि इस व्यक्ति के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

संदिग्ध के बारे में सूचना मोबाइल नंबर 9454400137 पर या मेल आईडी cplkw137@gmail.com पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ आदित्य कुमार श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
आदित्य की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के वक्त साथ टहल रहे आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। इसी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आदित्य के मुताबिक वह अपने परिचित अभिषेक पटेल व उसकी पत्नी ज्योति के साथ शनिवार देर रात 3 बजे लखनऊ के ओसीआर स्थित रणजीत के आवास पर पहुंचे थे। सुबह पांच बजे रणजीत ने ही उसे जगाया और मार्निंग वॉक पर साथ चलने के लिए कहा। ग्लोब पार्क के पास पहुंचे थे कि बदमाश ने गोली मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पहले रणजीत को फिर आदित्य को मारी गोली
वारदात के वक्त रणजीत के साथ आदित्य कुमार श्रीवास्तव थे। आदित्य के मुताबिक हमलावर ने मोबाइल छीनने के बाद रणजीत को पहली गोली मारी, जो उसके नाक के बाएं तरफ से सिर में चली गई। वहीं भागते वक्त दूसरी गोली आदित्य को मारी, जो उसके बाएं हाथ में लगी। गोली लगते ही रणजीत वहीं ढेर हो गये। आदित्य शोर मचाता हुआ वहां से भागा।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
हत्याकांड के  खुलासे के लिए आठ टीमें व एसटीएफ लगी
हजरतगंज जैसे पॉश इलाके में सुबह हुई हिंदूवादी संगठन के नेता की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने पुलिस व क्राइम ब्रांच की आठ टीमें लगाई हैं। वहीं, एसटीएफ की एक टीम भी इस कांड की गुत्थी सुलझाने में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
शनिवार को मनाया था जन्मदिन
रणजीत का शनिवार को जन्मदिन था। इस मौके पर ओसीआर परिसर स्थित मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया था। वहां पर कई परिचित व महासभा से जुटे लोग भी पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें