भाजपा कार्यालय पहुंचकर कारोबारियों ने मोदी सरकार को दी चुनौती, तस्वीरें
Thu, 07 Apr 2016 02:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
सराफा कारोबारियों द्वारा केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। इसे लेकर बुधवार को कारोबारी व भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
सर्राफा कारोबारियों ने उत्पाद कर लगाए जाने के विरोध में हजरतगंज से वाहन रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
वो लगातार विरोध कर रहे हैं और सरकार से इसे वापस ले जाने की मांग कर रहे हैं।
मगर तनाव की स्थिति उस समय आ गई जब कारोबारियों ने विधानसभा मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने खड़े होकर नारेबाजी की।
इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता व प्रदर्शन कर रहे कारोबारी आमने-सामने आ गए।
नारेबाजी करते सराफा कारोबारी।
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी समर्थक नारे लगाए।
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कुछ समय बाद हालत सामान्य हो गए, लेकिन यह पहली बार है जब कारोबारी व भाजपा कार्यकर्ता उत्पाद कर को लेकर आमने-सामने आ गए।