फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के 'डॉग फैशन शो' में इन कुत्तों ने जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें

Sun, 29 Oct 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
अपने मालिक के इशारों को समझते ही खूंखार दिखने वाले डॉग्स भी उनके पैरों पर बिल्कुल शांत होकर बैठ जाते हैं। कुछ ऐसे ही नजारे पुलिस लाइन में शनिवार को डॉग शो में देखने को मिले। ‘अमर उजाला’ के सहयोग से अवध केनेल क्लब की ओर से आयोजित डॉग शो में अलीगढ़, लखनऊ के केसीआई रजिस्टर्ड डॉग्स के बीच मुकाबला हुआ। हालांकि दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र जर्मन शेर्फड नस्ल के बीच मुकाबला रहा।
विज्ञापन

2 of 9
चेन्नई से आए डॉग्स ने जीता दर्शकों का दिल
टॉलीवुड के अदाकार समयुगा के भाई प्रभाकरन पुलिस लाइंस ग्राउंड पर अपने कई डॉग्स को लेकर आए हैं, जिसमें अफगान हाउंड, पूडल व साइबेरियन हस्की जैसी प्रजाति शामिल हैं। प्रभाकरन बताते हैं कि उनके पूडल, जिसका नाम ‘मिस्टर बिग’ है ने मिलान के इंटरनेशनल डॉग शो में बेस्ट इन शो का खिताब जीता है।
विज्ञापन

3 of 9
लैब्राडोर की अदाओं ने किया दीवाना
लगातार पांच बार चैंपियन रही लैब्राडोर को लेकर आई एनाक्षी चंदेल बताती हैं कि उनके लैब्राडोर ने देश भर में शोहरत हासिल की हैं। लखनऊ की एनाक्षी के मुताबिक पूरे देश में कई डॉग शो जीतने के बाद भी लखनऊ की जीत बहुत खास होती है। शो में जज के तौर पर सीवी सुदर्शन, उरुग्वे से आए जूलियो रुएडा, केके त्रिवेदी, सुदर्शना, सुमित मलिक व रजीव खरे ने श्वानों को परखा।

4 of 9
बिग-बिस बनी बेस्ट इन शो
देर रात घोषित नतीजों में पलाभ साहा की डैश हाउंड 'बिस-बिस' को बेस्ट इन शो चुना गया जबकि पंजाब से आया जर्मन शेफर्ड दूसरे नंबर पर रहा। वहीं, तीसरे स्‍थान पर विद्या रतन का स्टर्लिंग और चौथी पायदान पर विजय प्रभाकरन की साइबेरियन हस्की रही। पलाश घोष बीगल को पांचवे स्‍थान पर संतोष करना पड़ा। जर्मन शेफर्ड के बीच हुए कड़े मुकाबले में सिद्घार्थ शर्मा के डॉग ने सभी को पछाड़ कर बाजी अपने नाम की।
विज्ञापन

5 of 9
डॉग्स को चुनने में ये रहे तकनीकी पक्ष
शो में जजों ने डॉग्स को उनके चलने के अंदाज, नजरें, व हड्डियों की आंतरिक संरचना के आधार पर परखा। बकौल केके त्रिवेदी लैब्रोडोर प्रजाति गन डॉग की श्रेणी में आते हैं, जिनकी नजरें बहुत तेज होती है। चलते व दौड़ते समय ग्राउंड कवरेज, एनाटॉमी, नेक कैरिएज, हेड, टेल, मसल्स व जांघों का घुमाव, छाती की बनावट, कलाइयों की मजबूती को भी परखा गया। बताया कि लैब्रोडोर प्रजाति के डॉग्स की टेल खास तरह की होती है। इसका आकार उदबिलाव की तरह होता है। इसके लिए भी डॉग्स को अंक दिए गए। ग्रेट डेन प्रजाति को हड्डियों की बनावट, उनके छरहरे बदन, आंखों व कानों की सेटिंग, टॉप लाइन के आधार पर चुना गया।
विज्ञापन

6 of 9
फैशन शो में रैंप वॉक करेंगे डॉग्स
अवध केनेल क्लब और ‘अमर उजाला’ ने डॉग लवर्स के लिए रविवार को एक फैशन शो का आयोजन किया है, जिसमें सभी प्रजाति के डॉग्स अपने मालिकों के साथ रैंप पर वॉक करते नजर आएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन रविवार को पुलिस लाइंस ‘अमर उजाला’ के स्टॉल पर करवाया जा सकता है। पंजीकरण के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

7 of 9
अपने मालिक के साथ आए कुत्तों ने सबका मनमोह लिया।

8 of 9
डॉग फैशन शो का एक दृश्य।
विज्ञापन

9 of 9
डॉग फैशन शो में आया एक कुत्ता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें