शहर के मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाले मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. शिवकुमार श्रीवास्तव ने अपनी अपार्टमेंट की खिड़की से कूदकर जान दे दी। उनकी पत्नी काकहना है कि डॉक्टर साहब के पीछे एक भूत पड़ा था जिसके डर से वह खिड़की से कूदे। खुद भूत-प्रेत और साये से परेशान हो गए और अपार्टमेंट की सातवींमंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
2 of 12
डॉ. शिव कुमार श्रीवास्तव इंदिरानगर सीएचसी में तैनात थे। घटना मंगलवार सुबह मडिय़ांव के सहारा सिटी होम्स में हुई। मानसिक रोग चिकित्सक की पत्नी संगीता भी डॉक्टर हैं और बीकेटी सीएचसी में संविदा पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
3 of 12
जब डा. श्रीवास्तव छत से गिरे तो उनकी पत्नी उस समय वहां पर नहीं थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद संगीता ने अपने पति की लाश को ही देखा।
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
4 of 12
मडिय़ांव इंस्पेक्टर रामपाल यादव का कहना है कि डॉक्टर ने आत्महत्या की है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि संगीता का इस मामले में एक अलग ही तर्क था। उनका कहना था कि डॉक्टर साहब भूत देखकर डर के मारे गिर गए हैं।
विज्ञापन
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
5 of 12
संगीता का आरोप था कि उनके परिवार के सदस्यों ने कुछ भूत-प्रेत या काला जादू कर रखा है जिससे वह दोनों ही काफी समय से परेशान थे। संगीता का कहना है कि उन दोनों को कई बार ऐसे दृश्य दिखे जिसमें चाकू लेकर आए एक साये ने दोनों पर हमला कर दिया हो।
विज्ञापन
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
6 of 12
डॉ. श्रीवास्तव मूल रूप से कानपुर के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले थे। उनकी पत्नी संगीता बरेली की हैं। दोनों की शादी को दस साल से अधिक हो गया था लेकिन कोई संतान नहीं थी। परिचितों का कहना है कि इसे लेकर डॉक्टर तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
7 of 12
डॉ. श्रीवास्तव अपने ट्रांसफर को लेकर भी परेशान रहते थे। वह चिनहट सीएचसी में तैनात थे। करीब एक साल पहले उनका तबादला इंदिरानगर स्थित ट्रेनिंगइंस्टीट्यूट में पॉपुलेशन कंट्रोल प्रोजेक्ट में कर दिया गया था।
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
8 of 12
घटना के बाद पुलिस इस बात की तहकीकात करती रही कि घर के किसी हिस्से से कोई भी सुसाइड नोट मिल जाए। खुद संगीता ने बिस्तरों को उलट पलटपर सुसाइड नोट खोजने का पूरा प्रयास किया।
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
9 of 12
इस हादसे की वजह से संगीता की भी हालत असामान्य हो गई थी। वह कभी अचानक से रो पड़ती तो कुछ समय के बाद ऐसे बातें करने लगतीं जैसे कुछ हुआ ही न हो। डॉ. संगीता का कहना है कि डॉक्टर को डराने के लिए उनके ही परिवार के लोग भूत-प्रेत और साया भेजते थे। और भूत कई बार उन्हें डरा भी चुका है।
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
10 of 12
संगीता का कहना है कि ससुराल के लोग उसके पति पर जादू-टोना करते थे। ऐसा किसलिए करते थे, यह स्पष्ट रूप से वह नहीं बता सकीं।
मौत हुई, पत्नी आई और फिर आए तमाशबीन
11 of 12
इस हादसे के बावजूद संगीता ने पुलिस वालों की हरसंभव मदद की। पुलिस यह जानना का पूरा प्रयास करती रही कि डॉक्टर साहब को और कौन-कौन सीमानसिक समस्याएं थीं।
घर और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने लाश को एक टैंपों से पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। शायद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को कुछ और संकेत मिल सकें। सभी तस्वीरें: रिमांशु सिंह