सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक आजम को अपना विरोध कतई मंजूर नहीं है। फिर वह चाहे पार्टी के भीतर से हो, राजभवन से हो या दूसरी पार्टियों से। आजम के जुबानी झगड़े कई बार इतने मुखर हुए हैं कि उनको शांत कराने के लिए खुद मुलायम सिंह को दखल देनी पड़ी है। आजम खां का अभी ताजा टकराव राज्यापल राम नाईक के साथ है।
विज्ञापन
ये रही आजम खां के झगड़ों की पूरी लिस्ट
2 of 8
आजम खां का पिछले कुछ समय से प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के साथ विवाद चल रहा है। यह विवाद इतना गहरा है कि आजम इस बारे में राज्यपाल को खत लिख चुके हैं और राष्ट्रपति से भी मिलने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
ये रही आजम खां के झगड़ों की पूरी लिस्ट
3 of 8
आजम खां का किसी के साथ जुबानी हमला लगातार हो या पहली बार नहीं है। आजम के निशाने पर हमेशा ही कोई न कोई बना रहता है। पूरे लोकसभा चुनावों के दौरान आजम खां भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर हमले करते रहे हैं। आजम की टिप्पणियों पर खूब हंगामा भी हुआ है।
ये रही आजम खां के झगड़ों की पूरी लिस्ट
4 of 8
आजम खां का सबसे विवादित झगड़ा पूर्व सपा नेता अमर सिंह के साथ रहा है। यह झगड़ा इतना गहरा था कि अमर सिंह को पार्टी छोड़कर जाना पड़ा। अमर और आजम एक-दूसरे को सार्वजनिक तौर पर काफी भला-बुरा कह चुके हैं।
विज्ञापन
ये रही आजम खां के झगड़ों की पूरी लिस्ट
5 of 8
आजम और अमर के बीच जंग इतने तेज हो गई थी कि पार्टी ने आजम खां को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर की सीट पर सपा प्रत्याशी जयाप्रदा के विरोध में आजम खां ने जमकर प्रचार किया, जिसके चलते अमर सिंह और आजम खां के बीच ठन गई। इस पूरे विवाद में सपा आजम नहीं बल्कि अमर सिंह के साथ खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
ये रही आजम खां के झगड़ों की पूरी लिस्ट
6 of 8
आजम ने सपा के करीबी एवं दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के खिलाफ मोर्चा खोलकर मुलायम की मुश्किलें बढ़ा दी थी। दोनों के बीच विवाद को शांत करने के लिए मुलायम को आगे आना पड़ा था।
विज्ञापन
ये रही आजम खां के झगड़ों की पूरी लिस्ट
7 of 8
आजम खां का झगड़ा कल्बे जव्वाद के साथ हुआ। उन्होंने शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर आरएसएस का एजेंडा पूरा करने का आरोप लगाया है। दरअसल, कल्बे जव्वाद ने शिया वक्फ बोर्ड में आजम खां की दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इस पर सरकार ने वक्फ बोर्ड का चुनाव टाल दिया
आजम खां का विवाद यूपी सरकार की कैबिनेट के मंत्रियों के साथ भी हुआ। शहरी विकास मंत्री आजम खां और स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के बीच लंबे समय तक विवाद रहा। दोनों ने एक-दूसरे के मंत्रालय के कामकाज की सार्वजनिक आलोचना की थी। बाद में बड़ी मुश्किल से मुलायम के मनाने पर ये माने और बयानबाजी बंद हो गई।