फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचे फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के निर्देशक, बताई अपने जीवन से जुड़ी राज की कुछ बातें

Sat, 14 Apr 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
फिल्म सलाम नमस्ते के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद टीवी रियलटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे। पत्रकारों से दिल खोल कर बात की।
विज्ञापन

2 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया मेरे डैड ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शहंशाह बनाई थी। वो बॉलीवुड को कायदे से जानते थे, शायद इसीलिये वो नहीं चाहते थे कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में आऊं।
विज्ञापन

3 of 7
डायेरक्टर सिद्धार्थ आनन्द - फोटो : अमर उजाला
वो चाहते थे कि मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनूं। मैंने इसकी तैयारी की, फार्म के लिए लाइन में लगा, लेकिन किस्मत कुछ और ही चाहती थी। फार्म न दिलाकर मुझे फिल्म इंडस्ट्री की ओर घुमा दिया। फिर क्या था, धीरे-धीरे काम सीखा और गाड़ी चल पड़ी। सलाम नमस्ते के अलावा एक्शन हिट बैंग बैंग फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये बातें कही।

4 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
टीवी रियलटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर के प्रमोशन के सिलसिले में शहर पहुंचे सिद्धार्थ ने पत्रकारों से दिल खोल कर बात की। उन्होंने कहा कि लोग ऐसा कहते हैं कि एक डांसर ही डांस के प्रतिभागियों को जज कर सकता हैं, लेकिन अब चैलेंज बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
डांस के साथ उसके चेहरे के हावभाव, परफॉर्मेंस फेस इंप्रेशन आदि पर काम भी देखा जाता है। इसीलिये जज भी इन दिनों कई प्रकार के दिख रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि न तो मैं डांसर हूं, न ही स्टंटमैन हूं फिर भी अनुभव से धीरे-धीरे सब कुछ आता जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
रोमांटिक फिल्मों के लिए पूछे गए सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि रोमांटिक फिल्मों के तमाम सब्जेक्ट पर मूवी बन चुकी हैं। इसलिए नई जेनरेशन के लिए लव स्टोरी अलग तरीके से लोग तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
एक्शन मूवी के बनाये जाने को लेकर डायरेक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि वे लव स्टोरी मूवी बहुत बनाया करते थे, लेकिन एक दिन मेरे साथियों ने एक एक्शन मूवी डायरेक्ट करने को कहा अब नतीजा ये है कि कुछ फिल्मों से पहचान बनती जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें