डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ज्यादातर किसी न किसी कांट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म वीरप्पन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए गुरुवार को लखनऊ अमर उजाला के ऑफिस में थे। उन्होंने अपने अंदर के क्रिमिनल से लेकर अपने पागलपन तक हर चीज पर बड़े मजेदार अंदाज में बात की।
विज्ञापन
2 of 8
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा
- फोटो : amar ujala
अपनी फिल्म के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि लोगों को अक्सर लगता है, फिल्मों में नकारात्मक किरदार को हीरो बनाने की कोशिश की जाती है लेकिन मैंने वीरप्पन के किरदार को एक आइने की तरह पेश किया है। मेरी नजर में कोई भी आदमी अच्छा या बुरा नहीं होता बल्कि परिस्थितियां उससे अच्छा या बुरा काम करवाती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा
- फोटो : amar ujala
रामगोपाल वर्मा के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर सचिन जोशी भी आए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म बनने में करीब 20 करोड़ की लागत आई है। वहीं फिल्म में लगने वाले वक्त के बारे उन्होंने बताया कि वैसे तो रामू अपनी फिल्मों की शूटिंग फटाफट खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। सरकार फिल्म की शूटिंग उन्होंने मात्र 29 दिन में पूरी कर ली थी लेकिन इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में उन्हें 65 दिन का वक्त लग गया। रामू के लिए ये बहुत लंबा वक्त है। फिल्म की शूटिंग घने जंगलों में हुई जिस वजह से वहां पहुंचना आसान नहीं था। इन्ही सब वजहों के चलते देरी हुई।
4 of 8
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा
- फोटो : amar ujala
रामू से जब पूछा गया कि उन्हें हाल ही में आई हिंदी फिल्मों में से कौन सी फिल्म पसंद है तो उनका जवाब था, मैं हिंदी फिल्में ज्यादा नहीं देखता बल्कि हॉलीवुड मूवीज देखता हूं और अपनी फिल्मों में वो टेक्नीक लाना चाहता हूं। अभी आई फिल्मों में मुझे जंगलबुक बहुत पसंद आई।
विज्ञापन
5 of 8
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : amar ujala
हॉलीवुड फिल्मों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे डायरेक्टर्स का तो पता नहीं लेकिन इंसेप्शन जैसी फिल्म का आइडिया मैं सोच भी नहीं सकता। कहा, मेरे पास इतना दिमाग ही नहीं है। इंसेप्शन और अवतार जैसा एक भी फ्रेम मैं अपनी फिल्म में नहीं उतार सकता।
विज्ञापन
6 of 8
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा
- फोटो : amar ujala
रामू को नकारात्मक किरदार ही क्यों आकर्षित करते हैं, इस उन्होंने बड़े शरारत भरे अंदाज में कहा, हर इंसान के अंदर क्रिमिनल होता है। मैं जो क्राइम असल जिंदगी में करने की हिम्मत नहीं कर सकता है उसे पर्दे पर दिखाता हूं क्योंकि दर्शक भी नकारात्मक चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा
- फोटो : amar ujala
रामू एक बार शोले का रीमेक रामगोपाल वर्मा की आग बना चुके हैं। फिल्म को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, क्या रामू फिर से शोले या आग का रीमेक बनाना चाहेंगे? इस सवाल पर रामू का जवाब था, एक बार शोले की रीमेक बनाने की कोशिश की तो आग बन गई, उसके शोले आज तक भड़क रहे हैं। अगर उस आग की रीमेक बनाऊंगा तो पब्लिक मुझे बहुत मारेगी।