फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के लिए शुरू हुई एक और उड़ान, लेकिन इस शहर के लिए सीधी सेवा पर लगेगा विराम

Fri, 29 Jun 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : डेमो
जयपुर के लिए पैसेंजरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन नौ अगस्त से लखनऊ से फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : डेमो
जबकि लखनऊ से रायपुर के लिए पैसेंजर नहीं मिलने के कारण सीधी सेवा पर विराम लगने जा रहा है। जेट एयरवेज हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के लिए एयर इंडिया व जेट एयरवेज की ओर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गई थी। इसके बाद इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। सकारात्मक परिणाम देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने भी इस रूट पर डायरेक्ट विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। नौ अगस्त से जयपुर के लिए फ्लाइट (6ई-451) शाम 4.30 बजे रवाना होकर 5.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। 

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं वापसी में फ्लाइट(6ई-454) शाम 6.25 बजे रवाना होकर 7.35 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। दूसरी ओर जेट एयरवेज ने हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने के लिए 28 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है। लखनऊ से फ्लाइट(9डब्ल्यू 3536) रात 8.05 बजे रवाना होकर रात 9.05 बजे हैदराबाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ से रायपुर की सीधी विमान सेवा को 14 जुलाई से खत्म करने का फैसला लिया है। इस रूट पर इस्तेमाल हो रहे विमान को गोवा रवाना किया जाएगा। मसलन, लखनऊ से गोवा की सीधी उड़ान (6ई-588) 15 जुलाई से शुरू होगी। जो शाम 6.10 बजे रवाना होकर रात 8.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं वापसी में फ्लाइट(6ई-589) गोवा से रात 9.05 बजे चलकर 11.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 6ई-588 व 6ई-589 लखनऊ रायपुर के बीच सीधे विमान में इस्तेमाल हो रहे थे, इसे बंद किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 16 जुलाई से लखनऊ से पुणे की भी डायरेक्ट फ्लाइट चलेगी। 6ई-836 पुणे से शाम चार बजे चलकर 6.20 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में 6ई-835 लखनऊ से रात 1.15 बजे चलकर सुबह 3.30 बजे पहुंचेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें