कोच्चि के लिए लखनऊ से सीधी उड़ान नौ दिसम्बर से शुरू हो रही है। यात्रियों के लिए यह सेवा इंडिगो एयरलाइंस शुरू कर रही है। बुकिंग पहली नवम्बर से शुरू हो गई हो गई। वहीं लखनऊ से हैदराबाद के लिए एक नई फ्लाइट 16 नवम्बर से शुरू होगी।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हर साल 47 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इंडिगो एयरलाइंस का फोकस लखनऊ पर है। इसी क्रम में इंडिगो लखनऊ से कोच्चि के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। एयरलाइंस प्रशासन के मुताबिक, आठ दिसम्बर को कोच्चि से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होगी। जबकि लखनऊ से कोच्चि के लिए नौ दिसम्बर को फ्लाइट रवाना होगी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
लखनऊ से सीधी उड़ानों की शेड्यूल
8 दिसम्बर : कोच्चि से लखनऊ(6ई-669) रात 9.35 बजे रात 12.15 बजे
9 दिसम्बर : लखनऊ से कोच्चि(6ई-677) रात 12.45 बजे सुबह 3.35 बजे
15 नवम्बर : हैदराबाद से लखनऊ(6ई-488) रात 11.20 बजे दोपहर 1.20 बजे
16 नवम्बर : लखनऊ से हैदराबाद(6ई-489) दोपहर 1.50 बजे दोपहर 3.50 बजे
4 of 5
डेमो
प्रयागराज से बंगलूरू के लिए भी उड़ान
इंडिगो की प्रयागराज से बंगलुरु के लिए पहली फ्लाइट 15 नवम्बर को शुरू होगी। बंगलुरु से प्रयागराज के लिए फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे चलकर दोपहर 4.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से शाम 4.40 बजे उड़ान भरकर शाम 7.10 बजे बंगलुरु पहुंचेगी।
ऐसे ही वाराणसी से गुवाहाटी के लिए नई उड़ान 28 अक्तूबर से शुरू कर दी गई है। फ्लाइट गुवाहाटी से सुबह पौने नौ बजे उड़ान भरकर सुबह पौने ग्यारह बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट (6ई-954) वाराणसी से सुबह सवा ग्यारह बजे उड़ान भरकर दोपहर सवा एक बजे पहुंचेगी।