लखनऊ में एक लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम अखिलेश की पत्नी डिम्पल यादव ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में डिम्पल यादव चिड़िया से अपना भविष्य जानने के लिए खासी उत्सुक दिखीं।
विज्ञापन
सांसद डिम्पल यादव ने चिड़िया से जाना अपना भविष्य
2 of 9
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) की लेडीज ऑर्गेनाजेशन की ओर से राजधानी में शुक्रवार को आयोजित एफएलओ बाजार का सांसद डिंपल यादव ने उद्घाटन किया। एफएलओ बाजार में महिला कारोबारियों के कौशल के बीच ये ज्योतिषी महाशय कौतूहल का विषय बने हुए थे।
विज्ञापन
सांसद डिम्पल यादव ने चिड़िया से जाना अपना भविष्य
3 of 9
मौजूद महिलाएं अपना भविष्य जानने को आतुर दिखी। बाजार के उद्घाटन के लिए पहुंची सीएम अखिलेश की पत्नी डिम्पल भी कहां चूकने वाली थीं।
सांसद डिम्पल यादव ने चिड़िया से जाना अपना भविष्य
4 of 9
जब डिम्पल यादव को चिड़िया वाले इन ज्योतिषी के बारे में पता चला तो वह अपना भविष्य जानने के लिए खासी उत्सुक दिखाई दीं। डिम्पल की इच्छा पर ज्योतिषी ने चिड़िया को डिम्पल के लिए एक कार्ड चुनने का हुक्म दिया।
विज्ञापन
सांसद डिम्पल यादव ने चिड़िया से जाना अपना भविष्य
5 of 9
अब सबकी आंखें उसी चिड़िया पर टिकी थीं। पहले तो चिड़िया ने ज्योतिषी का कहना नहीं सुना, लेकिन कुछ मिन्नतों के बाद एक कार्ड निकाला।
विज्ञापन
सांसद डिम्पल यादव ने चिड़िया से जाना अपना भविष्य
6 of 9
चिड़िया ने जो कार्ड निकाला उसे ज्योतिषी ने डिम्पल को सौंप दिया। डिम्पल के कार्ड पर क्या लिखा था ये जानने की उत्सुकता सबके अंदर थी।
विज्ञापन
सांसद डिम्पल यादव ने चिड़िया से जाना अपना भविष्य
7 of 9
हालांकि उस कार्ड पर क्या लिखा था ये तो किसी को नहीं पता चला लेकिन इस वाकये का सबने खूब मजा लिया।
सांसद डिम्पल यादव ने चिड़िया से जाना अपना भविष्य
8 of 9
एफएलओ लखनऊ व कानपुर की ओर से आयोजित इस बाजार में 40 महिला उद्यमियों ने भारतीय व वेस्टर्न परिधान, राखी, घरेलू साज-सज्जा के उत्पाद, ज्वैलरी आदि के स्टॉल लगाए थे।