फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल बोलीं- भाजपा के छल-प्रपंच में दब गया हमारा विकास का मुद्दा

Mon, 10 Apr 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी चुनाव में करारी हार के बाद सपा में पार्टी को मजबूत करने व आगे की योजना बनाने की कवायदें जारी हैं। इसी कोशिश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने महिला सभा को संबोधित कर फिर से सत्ता में आने के लिए संघर्ष करने की बात कही। वो लखनऊ के पार्टी कार्यालय में महिला सभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने काम किया लेकिन भाजपा के छल-प्रपंच में हमारा विकास का मुद्दा दब गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने कहा कि सपाइयों का संघर्ष करने का इतिहास रहा है। किसानों, नौजवानों व महिलाओं के सहयोग से ही पार्टी सत्ता में पहुंची। हम ‌अपने संघर्ष के बलबूते फिर से सत्ता में वापसी में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व सपा सरकार ने ही महिलाओं के सम्मान के लिए सबसे ज्यादा काम किया। कन्या विद्या धन और लैपटॉप दिया।

4 of 5
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने काम किया। भाजपा ने लोगों को बहलाकर सत्ता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने 15 अप्रैल 2017 से 15 जून 2017 तक चलने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान में महिलाओं से भागीदारी करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें