फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने भी माना कि यूपी पुलिस को अपना व्यवहार और सुधारने की जरूरत

Tue, 03 Apr 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
लखनऊ के पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह पुलिस वीक का शुभारंभ हुआ। रैतिक परेड में पहली बार डीजीपी ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर डीजीपी ओपी सिंह ने 67 पुलिस अफसरों और कर्मियों को सम्मानित किया। इन सभी को स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित किए गए दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिए गए।
विज्ञापन

2 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में सबसे पहले डीजीपी ओपी सिंह का प्रोटोकॉल के तहत स्वागत किया गया। इसके बाद पुलिस विभाग के कई दलों ने परेड में हिस्सा लिया। नवगठित एडीआरएफ ने परेड में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

3 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
डीजीपी ओपी सिंह ने परेड की सलामी ली। बैंड-बाजे की धुन पर पुलिस बलों के कदमताल का नजारा देखते ही बन रहा था।

4 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
इसके बाद डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया। इसके बाद सभी को बधाई भी दी। डीजीपी ने कहा कि यूपी पुलिस विश्व का विशालतम पुलिस बल है। विभाग के तौर पर हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन

5 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
इन उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि एटीएस ने देश विरोध 95 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अपराधियों के साथ मुठभेड़ में 48 अपराधी मारे गए जबकि 366 घायल हुए हैं। मुठभेड़ में हमारे चार जवान भी शहीद हुए हैं, जबकि 292 घायल हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
इस मौके पर डीजीपी ने ये भी कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों के कारण हमारी छवि धूमिल हुई है लेकिन वहीं, कई ने पुलिस का सम्मान भी बढ़ाया है।
विज्ञापन

7 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की छवि और सुधारने की जरूरत है। जनता के साथ उनका और अच्छा व्यवहार होना चाहिए, जिससे कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा हो। इसके लिए हमने सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग शुरू की है।

8 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
भारत बंद पर भड़की हिंसा पर उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मेरठ और आगरा जोन पर हमारी विशेष नजर है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई कर लोगों को शांत किया। उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

9 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
आगरा के एक पुलिस अफसर द्वारा पब्लिक पर सीधे एके 47 चलाने के विजुअल के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि  मैंने वो विजुअल नहीं देखा है, अगर मेरे पास आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

10 of 10
raitik parade - फोटो : amar ujala
डीजीपी ने कहा कि खेलकूद निधि पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसका लाभ पुलिस कर्मियों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें