फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली तक खूबसूरत हो उठेंगे गोमती के किनारे, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
आने वाले दो महीनों में गोमती के किनारे गुजरात की साबरमती नदी की तरह खूबसूरत हो उठेंगे। नदी के दोनों किनारों को खूबसूरत शेप देने का काम तेजी से चल रहा है। चल रहे इस काम को इन तस्वीरों के जरिए देखा-समझा जा सकता है।
विज्ञापन

दीवाली तक खूबसूरत हो उठेंगे गोमती के किनारे, तस्वीरें

2 of 7
दीपावली तक शहरवासियों को गोमती के किनारे घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प मिल सकता है। गोमती पर जारी चैनलाइजेशन और रिवर फ्रंट डवपलमेंट के तहत सिंचाई विभाग का दावा है कि वह दीपावली तक लखनऊ को पहली सौगात उपलब्ध करवा देगा।
विज्ञापन

दीवाली तक खूबसूरत हो उठेंगे गोमती के किनारे, तस्वीरें

3 of 7
यह तोहफा होगा नदी के अंबेडकर पार्क के किनारे स्थित करीब ढाई सौ मीटर क्षेत्र में रिवर फ्रंट डवलपमेंट। इसके तहत यहां लैंड स्केपिंग की जाएगी और जॉगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, हरियाली के लिए पौध रोपण करके व अन्य जनसुविधाएं बनाकर नागरिकों के लिए खोल दी जाएंगी।

दीवाली तक खूबसूरत हो उठेंगे गोमती के किनारे, तस्वीरें

4 of 7
समय पर इसे पूरा करने के लिए क्षेत्र में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर एसएन शर्मा ने बताया कि विभाग इसे दीपावली के पहले तैयार करने के लिए पूरी शक्ति झोंक चुका है और काम करवा रही एजेंसी से समय समय पर कार्य प्रगति की रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने बताया कि नदी के डाउन स्ट्रीम में बायें किनारे पर ला-मार्ट बंधे से लेकर गोमती बैराज तक के क्षेत्र में यह निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दीवाली तक खूबसूरत हो उठेंगे गोमती के किनारे, तस्वीरें

5 of 7
यह हिस्सा गोमती में बाकी हिस्से में रिवर फ्रंट डवपलमेंट के लिए एक उदाहरण होगा, जिसके अनुसार ही बाकी जगह काम कराया जाएगा। इसके लिए यहां डायफ्रॉम वॉल बनाई जा चुकी और अब किनारों को विकसित किया जाएगा। वहीं, एक्सईएन रूप सिंह ने बताया कि काम पूरी तेजी पर है और इसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार सुपरविजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दीवाली तक खूबसूरत हो उठेंगे गोमती के किनारे, तस्वीरें

6 of 7
गोमती के तट पर हो रहे इन बदलावों के तहत यहां जॉगिंग के लिए ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके अलावा यहां साइकिलिंग का शौक रखने वालों को गोमती के किनारे इसका लुत्फ लेने के लिए यह ट्रैक खोला जाएगा। गोमती के किनारे समय बिताने आने वाले नागरिकों और पर्यटकों को आकर्षण का केंद्र उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र की लैंड स्केपिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली तक खूबसूरत हो उठेंगे गोमती के किनारे, तस्वीरें

7 of 7
नदी के दोनों और डायफ्रॉम दीवार का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके तहत नदी के किनारों पर करीब 18 मीटर गहराई में खुदाई कर यह दीवार बनाई जा रही है। 14 अगस्त तक कुल 2028 मीटर डी-वॉल बनाई जा चुकी थी तो वहीं 14 सितंबर तक यह लंबाई 3,870 मीटर पर पहुंच गई है। रोजाना इसकी लंबाई 12 मीटर की दर से बढ़ रही है। यह डायफ्रॉम वॉल कुडियाघाट से ला मार्टिनियर बंधे तक बनाई जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें