कानपुर से गायब होने के बाद छत्तीसगढ़ में जिस लड़की की लाश आपत्तिजनक हालत में मिली थी उसे उनके परिवार वाले सोमवार को कानपुर लेकर आए।
विज्ञापन
लाश देखकर भड़की भीड़, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां
2 of 8
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की शिवानी गुप्ता की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। शिवानी बीती 7 जुलाई से अपने घर से लापता थी और 10 जुलाई को उसकी लाश बरामद हुई थी।
विज्ञापन
लाश देखकर भड़की भीड़, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां
3 of 8
परिजन जब सुबह उसके लाश लेकर शहर के बर्रा 6 इलाके में पहुंचे तो लाश देखकर उस क्षेत्र के लोग भड़क गए। उनका कहना था कि इस लड़की को तेजाब से जलाकर या पिलाकर मारा गया है। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऐसा कुछ नहीं कहती।
लाश देखकर भड़की भीड़, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां
4 of 8
दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर क्षेत्र को लेकर लाश उठाकर दिल्ली कानपुर राजमार्ग के पास आ गए। लाश को बीचो-बीच रखकर लोग नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
लाश देखकर भड़की भीड़, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां
5 of 8
जाम और तनाव के हालत देखते हुए क्षेत्र के नेता और पुलिस वहां पहुंची। आक्रोशित लोगों ने नेता नहीं दलाल हैं के नारे लगाते हुए पुलिस को भगा दिया।
विज्ञापन
लाश देखकर भड़की भीड़, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां
6 of 8
इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे आक्रोशित भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए तो वहीं महिलाओं ने पुलिस पर अपने हाथों में पहनी हुई चूड़ियां उतार-उतार कर फेंकी।
विज्ञापन
लाश देखकर भड़की भीड़, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां
7 of 8
बाद में बड़े नेतओं और पुलिस अधिकारियों के ये कहने के बाद कि इस लाश का पोस्टमार्टम दोबारा होगा उत्तेजित लोग शांत हुए। इस दौरान करीब तीन घंटे हाइवे जाम रहा।
इधर ऐसी खबरें आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों ही बर्रा 6 के रहने वाले हैं। पुलिस ऐसा शक जता रही है कि यह हत्या इन्हीं के द्वारा की गई है। जल्द ही इन्हें कानपुर लेकर आया जाएगा।