फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शेयर की राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें, सेकेंड फ्लोर पर चल रहा काम

Thu, 17 Aug 2023 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में तेज गति से राम मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी तस्वीरें समय-समय पर जारी की जाती हैं। बृहस्पतिवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंदिर निर्माण की तस्वीरें साझा की और कहा कि द्रुत गति से निर्माण कार्य चल रहा है। तस्वीरों के अनुसार, मंदिर के द्वितीय तल पर निर्माण कार्य चल रहा है।
 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू कर दी है। कार्यक्रम का आयोजन जनवरी के महीने में किया जाएगा जिसमें देश भर के संत एकत्रित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन बेहद भव्य तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
दुनिया भर में फैले रामभक्त लंबे समय से राम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 से मंदिर में दर्शन-पूजन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 'सांस्कृतिक आजादी' के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मंदिर के उद्घाटन से पूर्व एक विशेष अभियान चलाकर इसके प्रति लोगों को जागरूक किए जाने की तैयारी है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
भगवान राम के अयोध्या में बन रहे मंदिर का उद्घाटन जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह मेंं 21 से 24 जनवरी के बीच कभी भी हो सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि मिलने के बाद इसे अंतिम रूप से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
उद्घाटन के बाद भी राम भक्तों को लगभग 35 फीट की दूरी से भगवान के दर्शन करने की व्यवस्था रहेगी। इससे मंदिर की पवित्रता के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रण में रखने में सहायता मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें