फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जिलों में किसान सेवा रथ रवाना, डिप्टी सीएम बोले- मिट्टी से जुड़ी जानकारी मिलेगी

Tue, 05 Dec 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के 24 जिलों में किसान सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। उन्होंने लखनऊ के आठ कालिदास मार्ग से इन रथों को रवाना करते हुए कहा कि आज किसानों के पास सिंचाई के बाद जमीन की पहचान को लेकर दिक्कत आती है कि उनके पास जो जमीन है उस पर क्या बोएं...। ये किसान सेवा रथ चलती फिरती प्रयोगशाला हैं। ये किसानों को उनकी जमीन के बारे में जागरूक बनाएगा। जिससे उनकी मेहनत का सही परिणाम उन्हें मिल सकेगा।

इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह व अनुपमा जायसवाल भी मौजूद थीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि इससे किसानों को पता चलेगा कि उनकी मिट्टी कितनी उपजाऊ है। इसमें किन तत्वों की कमी है और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इसकी जानकारी किसानों को मिल सकेगी।

इसके अलावा, आज मंगलवार को सीएम योगी किसान पाठशाला की शुरूआत करेंगे जिसके तहत हर जिले में लगभग 15 हजार सेंटर बनाकर 10 लाख किसानों को मिट्टी और कृषि से सम्बंधित विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह।
विज्ञापन

3 of 4
किसान सेवा रथ - फोटो : amar ujala
इन सेवा रथों का मकसद किसानों को मिट्टी के बारे में जागरुक बनाना है।
विज्ञापन

4 of 4
24 जिलों के लिए भेजे गए किसान सेवा रथ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें