फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बाद सीतापुर में भी सपा विधायक के होटल पर चला अखिलेश का बुलडोजर

Fri, 29 Apr 2016 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
सपा व‌िधायक रामपाल का होटल - फोटो : amar ujala
व‌िधायक रामपाल यादव का लखनऊ में अवैध न‌‌िर्माण ढहाने के बाद प्रशासन ने उनके सीतापुर स्थ‌ित होटल स्पर्श को भी शुक्रवार सुबह ग‌िराना शुरु क‌िया। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
सपा व‌िधायक रामपाल का होटल - फोटो : amar ujala
सीतापुर के बिसवां के सपा विधायक रामपाल यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गुरुवार को लखनऊ में उनका अवैध रूप से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहाने के बाद सीतापुर में उनका होटल पर भी प्रशासन का बुलडोजर चला।
विज्ञापन

3 of 9
सपा व‌िधायक रामपाल का होटल - फोटो : amar ujala
इस होटल में रामपाल के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष ‌जितेंद्र यादव साझेदार हैं। बता दें ‌क‌ि सपा विधायक रामपाल यादव पार्टी से बगावत कर बेटे को जिपं अध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे थे।

4 of 9
सपा व‌िधायक रामपाल का होटल - फोटो : amar ujala
शहर के पूर्वी छोर पर अवैध रूप से बनाए गए स्पर्श होटल पर गुरुवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। करोड़ों की लागत से बने इस होटल की बाउंड्रीवाल ढहाई गई।
विज्ञापन

5 of 9
सपा व‌िधायक रामपाल का होटल - फोटो : amar ujala
होटल में आयोजित एक शादी समारोह को देखते हुए प्रशासन ने पूरा होटल नहीं ढहाया था ज‌िसे शुक्रवार दोपहर को फ‌िर से ढहाना शुरू क‌िया गया।
विज्ञापन

6 of 9
सपा व‌िधायक रामपाल का होटल - फोटो : amar ujala
गुरुवार को प्रशासन‌िक कार्रवाई के दौरान विधायक के करीबियों से प्रशासनिक अधिकारियों की नोकझोक हुई थी लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते सपा विधायक के करीबियों की एक न चली।
विज्ञापन

7 of 9
सपा व‌िधायक रामपाल का होटल - फोटो : amar ujala
बाउंड्रीवाल गिराने के साथ ही प्रशासन ने होटल में अवैध रूप से संचालित बार को सीज करा दिया था। 

8 of 9
रामपाल यादव - फोटो : amar ujala
बता दें कि लखनऊ में भी विधायक का अवैध निर्माण ढहाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। निर्माण ढहाने गई टीम के साथ हाथापाई हुई साथ ही विधायक के समर्थक ने पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस ने रामपाल उनके समधी पूर्व विधायक राजेंद्र यादव समेत 9 को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें