फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक की अवैध बिल्डिंग गिराने पर जमकर बवाल, लाठीचार्ज, तस्वीरें

Fri, 29 Apr 2016 05:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
एलडीए - फोटो : amar ujala
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भारी बवाल के बीच गुरुवार को सीतापुर से सपा के बागी विधायक रामपाल का जियामऊ में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहा दिया।
विज्ञापन

2 of 15
इस बीच विधायक और उनके समर्थकों ने निर्माण ढहाने गई टीम के साथ हाथापाई की। एक पूर्व विधायक के बेटे ने एलडीए के सचिव पर रिवॉल्वर तान दिया।
विज्ञापन

3 of 15
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके विरोध कर रहे लोगों को दौड़ाया। कई समर्थकों समेत विधायक को गिरफ्तार कर लिया। लाठीचार्ज में कई लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए।

4 of 15
दोपहर ढाई बजे एलडीए की टीम भारी फोर्स के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहाने पहुंची। कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने की चेतावनी दी और कुछ ही देर बाद कई जेसीबी लगाकर बिल्डिंग को गिराना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 15
सूचना मिलने पर करीब चार बजे विधायक रामपाल यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव और उनका बेटा जितेंद्र यादव तमाम समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन

6 of 15
पुलिस के पास बिल्‍डिंग ढहाने का कोई आधिकारिक पेपर न होने के कारण विधायक और समर्थक भड़क गए।
विज्ञापन

7 of 15
उन्होने एलडीए के सचिव श्रीश वर्मा और अन्य लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। खुद विधायक ने एलडीए सचिव को मारने के लिए हाथ उठा लिया और जितेंद्र यादव ने रिवॉल्वर लोड करके श्रीश वर्मा पर तान दिया।

 

8 of 15
ये देखते ही पुलिस अधिकारियों ने जितेंद्र यादव से रिवॉल्वर छीन लिया और बिना कोई देरी किए लाठीचार्ज करके समर्थकों को दौड़ा दिया।

 

9 of 15
विधायक रामपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव और जितेंद्र यादव समेत कुछ समर्थक उसके बाद भी वहीं जमे रहे।

10 of 15
एसएसपी राजेश पांडेय ने अपने मातहतों को विधायक समेत सभी समर्थकों को पुलिस जीप में बैठाने के निर्देश दिए।

11 of 15
तब तक विधायक और उनके समर्थक वहीं सड़क पर बैठकर मीडिया को अपनी बात बताने लगे। पुलिस लाठीचार्ज में लहुलुहान हुआ जितेंद्र यादव भी वहीं खड़ा था।

12 of 15
इसी दौरान क्षेत्रीय इंस्पेक्टर ने विधायक के पास आकर कहा, ‘सर, जीप में बैठिए।’ लेकिन, विधायक रामपाल ने कहा कि कोर्ट का ध्वस्तीकरण आदेश देखे बिना वह यहां से नहीं हिलेंगे। इस पर पुलिस ने पहले समर्थकों को बलपूर्वक जीप में चढ़ाया।

13 of 15
वे विधायक के कहने पर फिर भी नीचे उतर गए तो लहूलुहान जितेंद्र यादव समेत समर्थकों को जमकर पीटा। एक गाड़ी में समर्थकों को भरकर भेजने के बाद पुलिस ने विधायक रामपाल पर सख्ती की।

14 of 15
वह सड़क पर ही लेट गए तो एक महिला अधिकारी ने उन्हें टांग पकड़कर जीप में डालने के लिए कहा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी जबरन उठाकर जीप में ठेल दिया।
विज्ञापन

15 of 15
इसके बाद भी वह एक-दो बार जीप से नीचे उतरे, लेकिन अंतत: पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले गई। इसके बाद देर रात तक बिल्डिंग ढहा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें