फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपोः मेहमानों को इन ट्रेनों में मिलेगा ‘वीआईपी’ ट्रीटमेंट, राजसी ठाटबाट का होगा एहसास

Thu, 16 Jan 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो में शामिल होने के लिए ट्रेन से लखनऊ पहुंचने वाले मेहमानों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाएगा। उनके लिए चारबाग स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। वहीं स्टेशन की भव्यता को निखारा जाएगा, ताकि मेहमान रेलवे की बेहतर छवि लेकर लौटें। इसके लिए उत्तर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच फरवरी से वृंदावन सेक्टर-15 में डिफेंस एक्सपो की शुुरुआत हो रही है। इसमें 972 देसी व 158 विदेशी डेलीगेट शामिल होंगे। इसमें अमेरिका, फ्रांस, इजराइल, रूस, ऑस्ट्रिया आदि की रक्षा निर्माण क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे। डेलीगेट फ्लाइट व सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। जबकि देश में रक्षा निर्माण व उत्पादन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि ट्रेनों का इस्तेमाल भी करेंगे। इसलिए एक ओर जहां अमौसी एयरपोर्ट पर मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम होंगे, वहीं उत्तर रेलवे लखनऊ  मंडल प्रशासन ने भी उनकी आवभगत के लिए कमर कस ली है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, शताब्दी, तेजस एक्सप्रेस व मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में मेहमानों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाएगा। खानपान से लेकर ट्रेन की टाइमिंग पर फोकस किया जा रहा है। इधर, चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्क्रैप से बने सामान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें स्क्रैप से बने राफेल को लगाया जा सकता है। जबकि पीआरएस के पास कलाकृतियां भी लगेंगी। ऐतिहासिक चारबाग रेलवे स्टेशन की शानदार छवि मेहमानों के दिमाग में बनाने व सेवा-सत्कार से दिल जीतने की कोशिशें होंगी।
विज्ञापन

3 of 7
ट्रेनों के साथ पर्यटन स्थलों  की मिलेगी जानकारी
डिफेंस एक्सपो में शामिल होने आने वाले व एक्सपो खत्म होने पर दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाएगा। इस पर ट्रेनों के साथ पर्यटन केंद्रों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ट्रेन में सवार होने के लिए वाहनों से आने वालों के लिए स्पेशल पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
 

4 of 7
चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
कलाकृतियों में दिखेगा स्टेशन का इतिहास
चारबाग की भव्यता मेहमानों के दिल में उतर जाए, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। स्टेशन भवन पर लगी फसाड लाइटों को जांचा जा रहा है। साथ ही यात्री आरक्षण केंद्र यानी पीआरएस के पास कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इनमें स्टेशन के इतिहास की झलक मेहमानों को देखने को मिलेगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले खाने व नाश्ते की गुणवत्ता बेहतर करने, रात में सफर करने वालों को दिए जाने वाले लिनेन की साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही चेताया गया है कि मेहमानों की ओर से शिकायतें मिलीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्रंटलाइन स्टाफ रेलवे की इमेज बेहतर प्रयास करेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
लेटलतीफी सुधारने पर रहेगा फोकस
कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ रही है, इसलिए डिफेंस एक्सपो में शामिल होने व इसके समापन पर ट्रेन से दूसरे शहरों को जाने वाले मेहमानों की ट्रेनें लेटलतीफी की शिकार न हों, इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहमानों को कराएंगे फीलगुड
डिफेंस एक्सपो में देश-विदेश से मेहमान आएंगे। उन्हें ऐतिहासिक चारबाग रेलवे स्टेशन की भव्यता से रूबरू कराने की तैयारी की जा रही है। पीआरएस के पास कलाकृतियां लगाई जाएंगी। स्क्रैप से बने आइटम लगाए जाएंगे। ट्र्रेनों में यात्रा के दौरान मेहमानों का खास ध्यान रखा जाएगा। - संजय त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें