लखनऊ में गोमतीनगर के शीरोज हैंगआउट कैफे में मौजूद एसिड अटैक फाइटर्स के लिए रविवार का दिन यादगार रहा। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सिने तारिका दीपिका पादुकोण उनके साथ अपना जन्मदिन मनाने आएंगी।
विज्ञापन
2 of 8
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका के साथ रणवीर सिंह का आना तो जैसे सोने पे सुहागा हो गया। दीपिका ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
3 of 8
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान यहां काम करने वाली एसिड अटैक फाइटर्स ने उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ कहा। दीपिका ने जब केक काटकर अपने हाथों से एसिड अटैक फाइटर्स को खिलाया तो उनके आंसू छलक पड़े।
4 of 8
जन्मदिन का केक खिलातीं दीपिका
- फोटो : अमर उजाला
ये आंसू खुशी के थे जो थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को इतना करीब पाकर उनकी खुशी आंखों से छलक रही थी। जाते-जाते दीपिका इन्हें हौसला भी दे गईं।
विज्ञापन
5 of 8
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन को लेकर दीपिका रविवार को लखनऊ पहुंचीं थीं। फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार, अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ लक्ष्मी अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
6 of 8
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी की कहानी पर ही यह फिल्म बनी है। शाम को जब दीपिका शीरोज पहुंचीं तो बाहर उनके चाहने वालों की जबरदस्त भीड़ मौजूद थी।
विज्ञापन
7 of 8
दीपिका शिरोज पहुंचीं तो बाहर चाहने वालों की भीड़ लग गई
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका और रणवीर के ये प्रशंसक उनका कई घंटे से यहां बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा कारणों की वजह से जो प्रशंसक बाहर सड़क पर मौजूद थे, वे दीपिका और रणवीर की एक झलक पाने को बेताब रहे।