गोमती नदी के रिवरफ्रंट पर मुफ्त की सैर अब बंद होगी। जनेश्वर मिश्र पार्क के बाद एलडीए रिवरफ्रंट पर विकसित पार्कों में भी प्रवेश शुल्क वसूलेगा। इसके लिए दीपावली से पहले एक नवंबर से टिकट लगाया जाना तय हुआ है। इसके लिए प्रक्रिया भी एलडीए ने शुरू कर दी है। रिवरफ्रंट पर घूमने के लिए प्रति व्यक्ति10 रुपये चुकाने होंगे। प्रवेश शुल्क की व्यवस्था नदी के दोनों तटों पर होगी।
विज्ञापन
2 of 8
गोमती रिवरफ्रंट
- फोटो : amar ujala
एलडीए के अफसरों के मुताबिक लामार्ट बंधा पर बनने वाले रबर डैम से लेकर हनुमान सेतु तक प्रवेश के लिए यह टिकट व्यवस्था लागू होगी। टिकट का काम निजी एजेंसियों को दिया जाएगा। एजेंसियों का चयन एलडीए इसी महीने के अंत तक कर लेगा। इसके बाद अक्तूबर में जरूरी प्रक्रिया पूरी कर एक नवंबर से प्रवेश के लिए टिकट की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि अगर प्रक्रिया जल्द पूरी हो गई तो टिकट लगाने के प्रस्तावित समय को कम करके अक्तूबर में ही व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
gomti riverfront
- फोटो : amar ujala
एजेंसी के को ही दी जाएगी संचालन की जिम्मेदारी
एलडीए के उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया का कहना है कि 18 सितंबर तक एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। टिकट बिक्री के लिए तय एजेंसी को ही संचालन की जिम्मेदारी भी होगी। प्रवेश शुल्क के टिकट बिक्री के साथ ही पार्किंग और विजिटर्स की सुविधाएं जैसे अस्थाई फूडकोर्ट वैन, साफ-सफाई भी एजेंसी के जरिए ही कराई जाएंगीं।
4 of 8
riverfront
- फोटो : amar ujala
पॉलिथीन रिवरफ्रंट पर रहेगी प्रतिबंधित
शिशोदिया ने बताया कि रिवरफ्रंट को स्वच्छ रखने और नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए ‘नो पॉलिथीन जोन’ बनाने का फैसला लिया गया है। किसी भी तरह की पॉलिथीन को रिवरफ्रंट पर लाने की अनुमति नहीं होगी। संचालक को यह सुनिश्चित कराना होगा। हथियार लेकर भी रिवरफ्रंट पर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
gomti riverfront
- फोटो : amar ujala
किड्स जोन के लिए 10 रुपये का अलग टिकट होगा
एलडीए अधिकारियों के मुताबिक रिवरफ्रंट पर विकसित किड्स जोन के लिए अलग से 10 रुपये का टिकट लेना होगा। इसमें केवल 15 साल तक के बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा। एलडीए अधिकारियों का तर्क है कि यह प्रवेश शुल्क नहीं होगा। झूलों के रखरखाव के लिए खर्च निकालने के लिए प्रति बच्चा 10 रुपये रखरखाव शुल्क लिया जाना तय हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
gomti riverfront
- फोटो : amar ujala
यह रहेगा खुलने-बंद होने का समय
रिवरफ्रंट के खुलने और बंद होने का समय सर्दियों में सुबह छह बजे से रात आठ बजे क्रमश: तय किया गया है। वहीं गर्मियों में यह समय सुबह सुबह 5:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक हो जाएगा। मार्निंग वॉकर्स के लिए सुविधा : रिवरफ्रंट पर प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 10 रुपये होगा। वहीं मासिक पास 100 रुपये और वार्षिक पास 1000 रुपये में मॉर्निंग वॉकर्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
गोमती रिवरफ्रंट
- फोटो : amar ujala
सीनियर सिटीजंस, दिव्यांग, पांच साल तक के बच्चों का प्रवेश रहेगा निशुल्क
वरिष्ठ नागरिक, पांच साल तक के बच्चे, लखनऊ विकास प्राधिकरण व सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, विशिष्टगण, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और दिव्यांगजन के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
चार घंटे के लिए ये रहेगा पार्किंग शुल्क
साइकिल - 5 रुपये
दोपहिया वाहन - 10 रुपये
चार पहिया वाहन - 20 रुपये
बस व अन्य बड़े वाहन - 150 रुपये
रिवरफ्रंट के बेहतर रखरखाव के लिए जरूरी है कि प्रवेश शुल्क लगाया जाए। इससे जहां रखरखाव के लिए एलडीए को पैसा मिल सकेगा, वहीं पार्कों में व्यवस्थाएं बनाना भी आसान हो सकेगा। - एसपी शिशोदिया, उपनिदेशक उद्यान, एलडीए