तिलकपुर भंगहा में निर्माणाधीन इंडियन आयल पेट्रोलपंप पर कार्य कर रहे मजदूर की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार शाम घटी इस घटना के बाद डीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल मजदूर का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पेट्रोल पंप का निर्माण इंडियन आयल द्वारा निर्धारित वेंडर कर रहा था।
विज्ञापन
2 of 4
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर गांव में स्टेट हाइवे पर उंडियन आयल कार्पोरेशन द्वारा पेट्रोल पंप को मंजूरी दी गई थी। इसी के बाद इंडियन आयल कार्पोरेशन ने पेट्रोल पंप निर्माण के लिए अपने यहां पंजीकृत ठेकेदार को भेजा था। ठेकेदार ने पेट्रोलपंप की सतह तक कि खुदाई करके उस पर कालम बनाने का कार्य प्रारंभ ही किया गया था। जहां पर कालम खोदा गया था। उसकी गहराई बीस से पच्चीस फिट थी।
विज्ञापन
3 of 4
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को इस साइड पर काम करे रहे वसीम पुत्र नसरुल्ला व मकबूल पुत्र हजरुद्दीन निवासी सुमेरपुर बहराइच नीचे उतरे ही थे कि शाम करीब पांच बजे अचानक आसपास की मिट्टी खिसक कर मजदूरों के ऊपर ही पट गई। इसी के बाद वहां खड़े जेसी बी से मिट्टी को किसी तरह हटाया गया। लेकिन तब तक वसीम की मौत हो गई। जबकि मकबूल को सही सलामत निकाल लिया गया।
दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डीएम टीके शिबु, एएसपी बीसी दुबे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा ले रहे हैं। घटना के संबंध में डीएम का कहना है कि पेट्रोल पंप पर कार्य करते समय मिट्टी खिसकने से वसीम की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।