फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिला लापता किशोर का शव, गांव की ही किशोरी के साथ तीन दिन से था लापता

Wed, 26 Jun 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर पडृताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में इटौंजा के एक गांव से तीन दिन पहले एक किशोरी को साथ लेकर लापता किशोर का शव मंगलवार सुबह मड़ियांव इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। पिता ने किशोरी के पिता समेत पांच लोगों पर हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इटौंजा पुलिस ने किशोरी को सोमवार रात इटौंजा क्षेत्र से ढूंढ निकाला था और भगा ले जाने के आरोपी किशोर की तलाश की जा रही थी। मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित जेसीबी व बृज की रसोई के मध्य रेलवे ट्रैक पर सुबह एक किशोर का शव मिला। जेब से बरामद आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान इटौंजा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले राम प्रकाश यादव के बेटे कृष्ण मुरारी (17.6) के रूप में हुई। इटौंजा पुलिस के जरिये परिवार को सूचना दी गई। रामप्रकाश ने गांव की ही एक किशोरी के पिता और उनके दो भाइयों समेत पांच लोगों पर हत्या करके शव ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैक पर मिला किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला
बिरादरी को लेकर था विरोध
तहकीकात में खुलासा हुआ कि कृष्ण मुरारी का अपनी हमउम्र किशोरी से काफी समय से प्रेमप्रसंग था। बिरादरी को लेकर परिवारीजन के विरोध के चलते दोनों लोग शनिवार शाम लापता हो गए। कुछ पता न चलने पर दो दिन बाद किशोरी के पिता ने कृष्ण मुरारी पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए इटौंजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थोड़ी देर पर राम प्रकाश ने भी अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने आननफानन लोकेशन ट्रेस की और सुराग लगाकर किशोरी को सोमवार देर शाम सीतापुर के सिधौली क्षेत्र से ढूंढ निकाला। आरोपी कृष्ण मुरारी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
गांव में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गांव में तनाव, फोर्स तैनात
परिवारीजन द्वारा ऑनर किलिंग की आशंका जताए जाने से गांव में तनाव फैल गया। क्षेत्राधिकारी बीकेटी डॉ. बीनू सिंह ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर इटौंजा के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र को फोर्स के साथ गांव भेजा। कृष्ण मुरारी के परिवारीजन से खुद बातचीत की। इस बीच मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर गांव पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने रोष जता रहे ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
 

4 of 5
किशोर का शव मिलने के बाद गांव में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हत्या-खुदकुशी के बीच उलझी पुलिस
मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक ने कृष्ण मुरारी के शरीर की चोटों और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की आशंका जताई। भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज होने और इटौंजा पुलिस द्वारा किशोरी को ढूंढ निकाले जाने से परेशान कृष्ण मुरारी द्वारा खुदकुशी किए जाने के आसार हैं, लेकिन बिसरा, कॉल डिटेल व अन्य बिंदुओं पर गहन छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशोरी से तहकीकात करके पता लगाया जाएगा कि शनिवार शाम घर से निकलने के बाद वह कहां रही और कृष्ण मुरारी उसके साथ कब तक रहा। संदेह के आधार पर नामजद लोगों के भी कॉल डिटेल मंगाए गए हैं और छानबीन जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पडृताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घर पर ताला लगाकर भूमिगत हुआ परिवार
तीन दिन से लापता किशोरी की तलाश में जुटे परिवारीजन मंगलवार सुबह कृष्ण मुरारी का शव मिलने की भनक लगते ही घर पर ताला लगाकर भूमिगत हो गए। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर डॉक्टरी मुआयना व मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें