फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम व टैंपों में जबरदस्त भिड़ंत, एक कुचला, सात घायल, तस्वीरें

Fri, 22 Jul 2016 11:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ के बीकेटी के साढ़ामऊ अस्पताल के सामने शुक्रवार सुबह दस बजे इटौंजा से लखनऊ जा रही बेकाबू डीसीएम सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचलते हुए टैम्पो में ठोकर मारकर पलट गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हादसे में मजदूर की मौत हो गई जबकि टैम्पो में सवार छह सवारियां व डीसीएम चालक घायल हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है। (डीसीएम का चालक)

 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के मुताबिक, सुबह इटौंजा की नगर पंचायत महोना के पाठशाला मोहल्ले का मजदूर रामचंदर मिश्र (40) अस्पताल जा रहा था। टैम्पो से उतरकर वह सड़क पार कर रहा था। (बिलखती हुई मजदूर की परिजन।)
 

4 of 6
इस दौरान इटौंजा से आ रही बेकाबू डीसीएम ने रामचंदर को कुचलते हुए पीछे से टैम्पो में ठोकर मारते हुए पलट गई। मजदूर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
जबकि टैंपो सवार दीपक कुमार, गौस मोहम्मद, आशुतोष निवासी इटौंजा, आशीष शुक्ला, मोहम्मद आसिफ  निवासी महोना, टैंपो चालक और लखीमपुर निवासी डीसीएम चालक संजय कुमार घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को साढ़ामऊ अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मजदूर के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि हादसे के वक्त चालक शराब के नशे में धुत था।(हादसे में घायल युवक।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें