फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बारिश के बाद दोपहर में खिली धूप ने दिलाई सर्दी से राहत, रात का न्यूनतम पारा 13 डिग्री दर्ज

Sat, 04 Jan 2020 12:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सुबह बारिश के बाद खिली धूप ने दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से लखनऊ में बीती रात से बिगड़ा मौसम का मिजाज शुक्रवार को दोपहर बाद फिर पटरी पर आता दिखा। बीती देर रात से सुबह दस बजे तक शहर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश से ठंड बढ़ने की आशंका थी, लेकिन दोपहर में आसमान खुलने से खिली धूप ने बड़ी राहत दी।

 
विज्ञापन

2 of 6
मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दिन और रात का पारा ऊपर चढ़कर सामान्य तक पहुंच गया, जिससे बीते कई दिनों से ठंड व गलन से परेशान राजधानी वासियों को राहत मिली। बीते 24 घंटे के दौरान शहर में सर्वाधिक 013.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। खेती-किसानी के लिए भी इस बारिश को राहत भरा बताया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ रहने व दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई है। बीती गुरुवार रात से ही शुरू हुई बूंदाबांदी और बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया।

4 of 6
बारिश के बाद खिली धूप ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, कृष्णानगर, शारदा नगर, चि रुखंड, तेलीबाग, आलमबाग, चारबाग सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की व कुछ एक जगह तेज बरसात हुई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे के बाद धूप चमकने लगी। दोपहर बाद से आसमान पर छाए घने बादल भी लगभग गायब हो गए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और रात का न्यूनतम पारा 13 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले 24 घंटे में सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा रहेगा। आसमान साफ रहने व धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बारिश ने कम किया वायु प्रदूषण
लगातार कई दिन तक बहुत खराब रहने के बाद बारिश की वजह से वायु प्रदूषण में कमी आई है। हालांकि, इसके बाद भी शुक्रवार को लखनऊ का एक्यूआई 280 रिकॉर्ड किया गया जो कि हवा के खराब होने का संकेत है। वैज्ञानिक हालांकि, अभी इसमें कुछ और कमी आने की बात कह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें