फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट की परीक्षा में स्टूडेंट्स को रीजनिंग सहित इन सवालों ने घुमाया

Tue, 28 Nov 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
कैट देकर बाहर आते विद्यार्थी - फोटो : amarujala
देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए रविवार को आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2017 में डाटा इंटरप्रेटेशन और लॉजिकल रीजनिंग ने परीक्षार्थियों का कड़ा इम्तिहान लिया। ऑनलाइन परीक्षा में 100 सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था। हर सेक्शन के लिए एक घंटे का समय निर्धारित था। एक सेक्शन के सवाल हल करते समय उसे पूरा किये बिना दूसरे सेक्शन में जाना संभव नहीं था।
विज्ञापन

2 of 7
कैट परीक्षा - फोटो : amarujala
इस वजह से डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग के सवाल हल करने में परीक्षार्थियों को समय कम पड़ गया। परीक्षा के लिए राजधानी में सात केंद्र बनाए गए थे, इन पर करीब दो हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रश्नपत्र तीन भागों में था।  पहला भाग वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रेहेंसिव-इंग्लिश, दूसरा भाग डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और तीसरा भाग क्वांटेटिव एबिलिटी-गणित का था। इंग्लिश और गणित के 34-34 और रीजनिंग के 32 सवाल पूछे गए। 
विज्ञापन

3 of 7
कैट परीक्षा - फोटो : amarujala
 हर भाग के लिए 60-60 मिनट का समय आवंटित किया गया था। दिव्यांग परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था। परीक्षार्थी एक सेक्शन के लिए आवंटित 60 मिनट का समय दूसरे भाग के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता था। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई। सही सवाल के लिए तीन नंबर आवंटित किए गए हैं। जबकि गलत जवाब देने पर एक नंबर कट जाएंगे। परीक्षा में पिछले साल की तरह इस साल भी बहु विकल्पीय के साथ सब्जेक्टिव सवाल भी पूछे गए। सब्जेक्टिव सवाल का जवाब अभ्यर्थियों को स्क्रीन पर टाइप करना था।

4 of 7
कैट परीक्षा - फोटो : amarujala
वर्बल और रीडिंग कंप्रेहेंसन के सवालों में वोकेब्युलरी, सेंटेंस करेक्शन, इंग्लिश ग्रामर, क्लोज पैसेज, जंबल्ड पैराग्राफ, मीनिंग-यूजेस मैच जैसे सवाल पूछे गए।
गणित में ज्यामिती, बीजगणित, अर्थमेटिक, मॉर्डन मैथ्स और नंबर सिस्टम पर आधारित सवाल पूछे गए। जबकि रीजनिंग में नंबर और लेटर्स, कैलेंडर, क्लॉक, क्यूब्स, बाइनेरी लॉजिक, सीटिंग अरेंजमेंट, ब्लड रिलेशन, लॉजिकल कनेक्टिविटी पर आधारित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

5 of 7
कैट परीक्षा - फोटो : amarujala
परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित और अंग्रेजी का भाग काफी आसान था। जबकि पिछले साल की तरह इस साल भी डाटा इंटरप्रेटेशन और रीजनिंग के सवाल काफी कठिन थे। कैट विशेषज्ञ अभिषेक सिंह की मानें तो बिना किसी गलती के 50 फीसदी से ज्यादा सही सवाल करने वाला विद्यार्थी 99 फीसदी परसेंटाइल स्कोर करेगा। उनके अनुसार पेपर पैटर्न इस साल लगभग पिछले साल की ही तरह था। इस साल का पेपर बीते साल के मुकाबले कुछ आसान ही था। इसलिए परीक्षार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। डाटा इंटरप्रेटेशन और लॉजिकल रीजनिंग केे सवाल पिछले साल भी कठिन ही आए थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
कैट परीक्षा - फोटो : amarujala
पेपर के बारे में ये बोले परीक्षार्थी

लॉजिकल रीजनिंग के प्रश्न काफी कठिन थे। उन्हें हल करने में काफी परेशानी हुई और समय भी लगा। अपेक्षाकृत गणित-इंग्लिश से जुड़े प्रश्न सरल थे। - प्राची

पहला पेपर काफी परेशान करने वाला रहा। अन्य दो सेक्शन ठीक थे। पहली बार पेपर दिया है, अच्छा था। पेपर से जुड़ी व्यवस्थाएं भी ठीक थीं। - प्रियंका

इंग्लिश-मैथ का पोर्शन राहत देने वाला था। उम्मीद है कि अच्छे नंबर से क्वालीफाई करूंगी। बहु विकल्पीय प्रश्न थे लेकिन उन्हें हल करने में काफी समय लगा।- प्रियांशी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैट परीक्षा - फोटो : amarujala
इंग्लिश के सेक्शन में भी नन ऑफ ऑब्जेक्टिव से जुड़े प्रश्न थोड़ा समय ले रहे थे। माइनस मार्किंग थी सो रिस्क नहीं लिया जा सकता था। - अर्चिता

लॉजिकल रीजनिंग और कॉमन सेंस से जुड़े प्रश्न काफी परेशानी कर रहे थे। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर इंट्री मिली अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक थीं। -सोनाली सिंह

पहली बार कैट दिया है, पेपर काफी टफ था। इसे हल करने में काफी परेशानी हुई। लगभग 60 प्रश्न किए हैं। उम्मीद है कि क्वालीफाई कर जाऊंगी।-अर्चिता श्रीवास्तव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें