फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डार्क टाइगर ने जीती सीजन की तीसरी रेस, रेसकोर्स लवर्स के खुशनुमा माहौल में जमकर ली सेल्फी, तस्वीरें

Sun, 10 Dec 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
एमबी कप रेस में रविवार को हुई घुड़दौड़ से यह साबित हो गया कि लखनऊ रेसकोर्स सीजन में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। दरअसल, सीजन की तीसरी घुड़दौड़ में डार्क टाइगर नया चैंपियन बनकर सामने आया। उसने ड्रीम डील और पालिसीमेकर को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की। हालांकि पिछली रेस के चैंपियन रहे विजयविधाता की कमी सबको खली, जिसे आज की रेस में नहीं उतारा गया। इससे पहले देसी नस्ल वाले घोड़ों की रेस में क्वीन रेशमा ने श्रेष्ठता साबित करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

लखनऊ रेसकोर्स में एमबी कप के लिए हुए इस घुड़दौड़ में फ्लैगऑफ होते ही सात नंबर का बैच लगाए डार्क टाइगर ने शुरुआती बढ़त बना ली। यहां जॉकी अंकित वर्मा की तारीफ करनी होगी, जिनसे डार्क टाइगर की शुरुआती बढ़त को अंत तक बनाए रखा और लंबे फासले से मुकाबला अपने नाम किया। रेस में असली मुकाबला दूसरे स्थान के लिए रहा, जिसमें ड्रीम डील (जॉकी- मोहसिन खान) ने पालिसीमेकर (जॉकी- अरविंद तिवारी) को नजदीकी अंतर से मात दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेस की समाप्ति पर डार्क टाइगर के मालिक जयदीप नारायण माथुर को दस हजार रुपये एवं ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर रहने वाले ड्रीम डील के मालिक अमर हबीबउल्लाह एवं सुधीर हलवासिया को सात हजार एवं ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहने वाले पालिसीमेकर के मालिक रनजीश चोपड़ा को चार हजार रुपए मिले।

इससे पहले देसी नस्ल की घुड़दौड़ में क्वीन रेशमा ने बादशाहत जारी रखते हुए पहला स्थान झटका, जबकि जीनत को दूसरा और शिवराज को तीसरा स्थान मिला। इसके मालिकों को आयोजन समिति की ओर से क्रमश: पांच, तीन और दो हजार रुपये दिए गए। समापन पर मध्य कमान के जीओसी और एमबी क्लब के वाइस चेयरमैन मेजर जनरल विनोद शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

3 of 6
विदेशी नस्ल परिणाम
डार्क टाइगर    प्रथम    दस हजार रुपये
ड्रीम डील    द्वितीय    सात हजार रुपये
पालिसीमेकर    तृतीय    चार हजार रुपये

देसी नस्ल परिणाम
क्वीन रेशमा    प्रथम    पांच हजार रुपये
जीनत    द्वितीय    तीन हजार रुपये
शिवराज    तृतीय    दो हजार रुपये

4 of 6
बिन सवार दौड़ पड़ा क्लाउड डांसर
रेसकोर्स में प्लैगऑफ होते ही सभी घोड़ अपने जॉकी के साथ हवा से बातें करने लगे, लेकिन क्लाउड डांसर के जॉकी रेस की शुरुआत में भी अपने घोड़े पर ढंग से नहीं बैठ पाए और बीच में ही ट्रैक पर गिर गए। हालांकि जॉकी चोटिल नहीं हुआ, लेकिन उनके घोड़े क्लाउड डांसर ने अकेले ही अपने दम पर एक हजार मीटर लंबी दौड़ को पूरी करके दर्शकों की वाहवाही बटोरी। (विजेता ट्रॉफी के साथ डार्क हॉर्स की टीम।)
विज्ञापन

5 of 6
गुलाबी ठंड से माहौल हुआ खुशनुमा
लखनऊ रेसकोर्स में एक ओर घुड़दौड़ का रोमांच तो दूसरी ओर मधुर संगीत के बीच आनंद उठाते आर्मी और तमाम सिविलियंस। रविवार को गुलाबी ठंड के बीच कुछ ऐसा रोमांचक नजारा देखने को मिला। माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए आयोजकों की ओर से रेस का आनंद उठाने वालों के लिए कंपीटीशन आयोजित किया, जिसमें विजेताओं को अंत में मुख्य अतिथि अनीता शर्मा ने पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेड फॉर ईच अदर (सीनियर कपल)- मिस्टर एंड मिसेज सूरज नाथ तलवार
मेड फॉर ईच अदर (यंग कपल)- कर्नल एंड मिसेज सचिन दुसेजा
बेस्ट ड्रेस (लेडी)- प्रियंका मलिक
बेस्ट ड्रेस (जेंटलमैन)- कर्नल विनोद भट्ट
एलआरसी प्रिंस (किड)- जगरुत कंडवाल
एलआरसी प्रिंसेज (किड)- माही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें