लखनऊ में रात तीन बजे डकैती डालने पहुंचे बदमाशों को देखकर महिलाएं कांपने लगीं। ऐसे में बदमाशों ने उन्हें हिम्मत बंधाई। देखें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
डकैती
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में सोमवार आधी रात विरामखंड-5 निवासी निजी केमिकल कंपनी में कंसल्टेंट एसएमए रिज़वी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश ड्राइंगरूम की खिड़की की ग्रिल के पेंच खोलकर भीतर घुसे थे और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर-नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
लखनऊ में डकैती
इस दौरान डकैतों ने जरा भी खून-खराबा नहीं किया। कमरे में घुसते ही महिलाएं घबरा गईं तो डकैत बोले-घबराओ मत। हम मारेंगे नहीं। सामान कहां रखा है, बस वो जगह दिखा दो। डकैतों ने महिलाओं पर तमंचा तानते हुए शोर न मचाने की चेतावनी दी।
4 of 6
डकैती
इसके बाद चादर फाड़कर उनके हाथ बांध दिए। डकैतों के भागने के बाद किसी तरह बंधन खोलकर ऊपर पति के पास पहुंची ज़ेबा ने कहा लुट गए, बर्बाद हो गए। डाकू सब ले गए। पत्नी के मुंह से यह सुनते ही रिज़वी ने सबसे पहले उनका व मां का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
5 of 6
डकैती
दोनों को ठीक देखकर रिज़वी ने खुदा का शुक्रिया अता करते हुए कहा कि सोने-चांदी के जेवर और रुपये जाने का गम नहीं है। परिवार के लोगों की जान बच गई, यही बहुत है।
रिज़वी के घर पहुंचे एडीजी जोन ने पुलिस के रिस्पांस टाइम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रात 3.40 बजे पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी जिसके 11 मिनट बाद ही पुलिस टीम घर आ गई थी। एडीजी ने उन्हें डकैतों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।