फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी 2017: डीएलएड अभ्यार्थियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Thu, 07 Sep 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजूकेशन(डीएलएड) की डिग्री लेने वाले अभ्यर्थी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 2017 में शामिल हो सकेंगे। हाईकोर्ट ने डीएलएड अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब भी मांगा है कि डीएलएड डिग्री बीटीसी के समक्ष है और एनसीटीई द्वारा निर्धारित योग्यता की श्रेणी में आती है या नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
टीईटी की परीक्षा देते परीक्षार्थी ।
शुभी मिश्रा सहित दर्जनों अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र ने दिया है। याची के अधिवक्ता सुधीर कुमार चंद्रौल का कहना था कि याचीगण डीएलएड डिग्री धारक हैं। मगर यूपी टेट 2017 के लिए ऑनलाइन आवेदन में डीएलएड को मान्य डिग्रियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है जिसकी वजह से याचीगण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
डीएलएड
जबकि डीएलएड बीटीसी के समकक्ष डिग्री है और एनसीटीई से मान्यता भी प्राप्त है। कोर्ट ने अधिवक्ता की दलील को स्वीकार करते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज इलाहाबाद को निर्देश दिया है कि डीएलएड डिग्री धारकों के आवेदन स्वीकार किए जाएं।
विज्ञापन

4 of 4
इलाहाबाद उच्च न्यायालय - फोटो : PTI
कोर्ट ने प्रदेश सरकार से मामले में जवाब भी मांगा है साथ ही कहा है कि डीएलएड अभ्यर्थियों को टेट में शामिल किया जाए मगर उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। याचिका पर अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें