फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

विज्ञापन
1 of 10
यूपी के मोहनलालगंज इलाके में एक बार फिर रेल पटरी काटी गई। पांच महीने में पटरी काटने के तीसरे और बीस दिन में ही दूसरे वाकये से हड़कंप मच गया। दो घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

2 of 10
पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तहकीकात शुरू की। मौके पर पहुंचे जीआरपी के डीआईजी दलवीर सिंह यादव ने पिछले दोनों मामलों में कोई सुराग न लगा पाने पर पुलिस को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

3 of 10
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि खंड अभियंता रेलवे पथ आरके त्रिपाठी ने शनिवार सुबह मोहनलालगंज स्टेशन से एक किमी दूर खंभा नंबर 1045/7-8 के बीच रेल पटरी कटी होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार शुक्ला ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की।

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

4 of 10
एएसपी ग्रामीण व सीओ भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड बुलाकर तहकीकात शुरू की गई। पता चला कि तड़के 3:52 बजे ट्रॉलीमैन गंगासागर ने पटरी पर कट देखकर खंड अभियंता को सूचना दी और खंड अभियंता ने रेलवे कंट्रोलरूम को मामले की जानकारी देकर पथ से ट्रेनों का संचालन रुकवाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

5 of 10
रेलवे का तर्क, कट पुराना
पटरी पर मिले कट को रेल प्रशासन पुराना बता रहा है। इसके पीछे उन्होंने फॉरेंसिक जांच का हवाला दिया है। रेलवे अधिकारी दावा कर रहे हैं कि यह 16 तारीख को रेल काटने के प्रयास के दौरान बनाया गया कट है। इसे देखने से स्पष्ट हो रहा है कि कट के भीतर हल्की-फुल्की जंग और धूल है जो ताजे कट में नहीं होती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

6 of 10
उन्होंने कहा कि उस वक्त यह रिपोर्ट नहीं हो सका था। आज इसकी सूचना मिली तो मौका-मुआयना किया गया। फॉरेंसिक जांच टीम ने भी फौरी तौर पर यही बात कही है कि कटे हुए स्थान के भीतर जंग और धूल है, जो कुछ घंटों में नहीं आ सकती।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

7 of 10
कटी पटरी से गुजरतीं रहीं ट्रेनें
रेलवे का कहना है कि कट 20 दिन पुराना है। यह सही भी मान लिया जाए तो बीस दिन से कटे ट्रैक पर ट्रेनें गुजरती रहीं और रेलवे प्रशासन सोता रहा।

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

8 of 10
शनिवार को भी कट की जानकारी मिलने से पहले इस रूट पर गरीब रथ एक्सप्रेस, हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस गुजरीं।

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

9 of 10
हैरानी इस बात की है कि सुबह तीन बजे कट की सूचना मिलने के बाद भी आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर यहां से पास हो गईं।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप

10 of 10
इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद कॉशन देकर गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस को सबसे पहले सुबह 7.35 बजे रवाना किया। इसके बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें