फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिन आएगी ऐसी पुलिस से! दिव्यांग भाई पर खाकी की हैवानियत देख बेहोश हो गई बहन

Sun, 10 Sep 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 4
एक बार फिर पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। रविवार को फैजाबाद के नगर कोतवाली हैदरगंज इलाके में एक मकान के विवाद में पहुंची यूपी-100 की पुलिस ने एक दिव्यांग युवक व उसकी बहन को पीट दिया। उसके बाद कोतवाली में भी पुलिस ने दिव्यांग युवक की धुनाई कर डाली। इस दौरान भाई की पिटाई देख बेहोश हुई बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि वे पूरे दिन दूसरे मामले में कोतवाली से बाहर व्यस्त थे, पता कराकर जांच होगी।
विज्ञापन

2 of 4
साहबगंज निवासी राजकुमार गुप्ता का एक पुश्तैनी मकान पुरानी सब्जी मंडी हैदरगंज में है, जहां मकान में निर्माण के विवाद को लेकर पटीदारों से विवाद चल रहा है। पीड़ित भाई-बहन की मां रानी मायावती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रविवार को उनके पटीदार हैदरगंज निवासी ओम प्रकाश, दिनेश गुप्ता, आदेश गुप्ता, विजय गुप्ता, गणेश, सुभाष आदि उनके मकान के हिस्से में अवैध रूप से सीढ़ी बना रहे थे, जिसका विरोध करने पर लोगों ने लाठी-डंडों से उनके दिव्यांग बेटे आशीष गुप्ता (25) व बेटी दीपिका (27) पर हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी भी दी। (मामले पर परिवारीजनों से बात करती पुलिस।)
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने बताया कि विपक्षियों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 की पुलिस ने भी उनके दिव्यांग बेटे की पिटाई की और उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली में भी दिव्यांग बेटे की पिटाई की गई, जिसे देख उनकी बेटी दीपिका बेहोश हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की मां का आरोप है कि नगर कोतवाली में उनके दिव्यांग बेटे की जमकर पिटाई की गई है। इस दौरान पूरा परिवार पुलिस से रहम की भीख मांगते रहे लेकिन पुलिस नहीं मानी।(रोते बिलखते परिवारीजन)
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
रानी मायावती के अनुसार विवाद को लेकर पूर्व में उन्होंने एसएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, इस संदर्भ में नगर कोतवाल अमर सिंह ने पहले तो घटना की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया, कहा कि वे बाहर दूसरे मामले में व्यस्त हैं। बाद में उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी से पूछा गया है, उसने दोनों पक्षों में मकान के विवाद में मारपीट की बात बताई है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष की दीपिका के परिवारीजनों की तहरीर पर उसका मेडिकल करा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई होगी। पुलिस पिटाई के आरोप पर जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें