फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलन के वार से पति की मौत, खाना बनाते वक्त हुआ था विवाद

Tue, 03 Apr 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर हुसैनाबाद गांव में 31 मार्च की देर शाम पत्नी की पिटाई से घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रविवार दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि मृतक की बहन की तहरीर पर पत्नी के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
गत 31 मार्च की देर शाम गांव गौरी प्रसाद (50) पुत्र भरुई प्रसाद का पत्नी सुमित्रा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुमित्रा उस समय खाना बना रही थी। उसने हाथ में लिए बेलन से पति पर वार कर दिया, जिससे वह चोटहिल होकर बेहोश हो गया था।
विज्ञापन

3 of 4
murder
गंभीरावस्था में देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद रविवार दोपहर करीब ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

4 of 4
साइको किलर
शव गांव आने पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की बहन जमुना देवी की तहरीर पर मृतक की पत्नी सुमित्रा के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें