फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाइक के टकराते ही लगी भीषण आग में जिंदा जल गया युवक, मदद के लिए सड़क पर दौड़ता रहा उसका साथी, तस्वीरें

Mon, 08 Feb 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
1 of 5
- फोटो : amar ujala
काकोरी में हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार अरविंद विश्वकर्मा (31) की जलकर मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार युवक सर्विस सेंटर पर खड़ी तीन बाइकों से टकरा गए थे। इस दौरान वाहनों में आग लगने के साथ युवकों की बाइक की टंकी फट गई थी। इसके चलते बाइक का पेट्रोल दोनों के ऊपर ही आ गिरा था। अरविंद की तो मौके पर मौत हो गई जबकि लपटों से घिरा उसका दोस्त चीखता हुआ इधर-उधर भागता रहा। राहगीरों ने आग बुझाकर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

2 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक काकोरी कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, गहलवारा निवासी अरविंद बाइक लेकर अपने दोस्त इंदवारा गांव निवासी सोनू रावत के साथ घर से निकल गया था। बड़ागांव के पास आगरा एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास उन्नाव की तरफ जा रही बाइक ने अरविंद की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक में आ लग गई और अनियंत्रित होकर सर्विस सेंटर पर खड़ी तीन बाइकों से टकरा गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ ही चारों बाइकों में आग लग गई।

3 of 5
- फोटो : amar ujala
देखते ही देखते अरविंद की बाइक की टंकी फट गई और दोनों युवकों पर पेट्रोल फैल गया। तेज लपटों से घिरा अरविंद खुद को संभाल नहीं सका और जमीन पर ही बेहोश हो गया जबकि सोनू चीखते हुए इधर-उधर दौड़ने लगा। वीभत्स नजारा देखकर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को बचाने के लिए आग बुझाई, लेकिन तब तक अरविंद की मौत हो चुकी थी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
गंभीर रूप से झुलसे सोनू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन के कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बाइकों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अरविंद के घर में मचा कोहराम
गोविंद विश्वकर्मा के मुताबिक, उसका भाई अरविंद घर से बिना बताए निकला था। हादसे में मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अरविंद के परिवार में पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा है। अरविंद घर में पड़ने वाली स्लैब की जाल बांधने का काम करता था।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें