क्राइम ब्रांच ने खतरनाक असलहों के जखीरा समेत पांच तस्करों को दबोचा है। सरगना ने जब इनके खरीददारों के नाम उगले तो हुआ सनसनीखेज खुलासा! क्या कहा सरगना ने...यहां देखें, तस्वीरों सहित...
विज्ञापन
ये खतरनाक हथियार खरीद रहे हैं यूपी के नेता, तस्वीरें
2 of 5
नेता और व्यापारियों को अवैध पिस्टल खूब भा रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को हुसैनगंज इलाके में स्टेशन रोड से असलहों के जखीरा समेत पांच तस्कर दबोचे। बदमाशों ने गिरोह के सरगना के साथ ग्राहकों के नाम उगले। खरीदारों में कई नेता और बड़े व्यापारी हैं।
विज्ञापन
ये खतरनाक हथियार खरीद रहे हैं यूपी के नेता, तस्वीरें
3 of 5
एएसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इंसपेक्टर सत्येंद्र सिंह की टीम ने शुक्रवार सुबह वजीरगंज के गौसनगर निवासी शिवशंकर गौतम, गोलागंज के नियामत कंपाउंड के पास रहने वाले मो उमर, पूर्वी विरहाना पांडेयगंज के शरद दीप उर्फ जीतू, राहुल वैश्य उर्फ सनी व हुसैनगंज के उदयगंज नईबस्ती निवासी दीपक शर्मा को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से .32 बोर की पांच व .9एमएम की एक पिस्टल, .32 बोर का रिवॉल्वर व तमंचा, .315 बोर के चार तमंचे बरामद किए।
ये खतरनाक हथियार खरीद रहे हैं यूपी के नेता, तस्वीरें
4 of 5
पूछताछ में खुलासा हुआ कि माल गोदाम कॉलोनी निवासी मो एजाज व मवैया निवासी रवि गौतम मध्यप्रदेश से असलहों का जखीरा लाते हैं। गिरोह के अन्य लोग असलहों के ग्राहक तलाश करके उन्हें बेचते हैं।
ये खतरनाक हथियार खरीद रहे हैं यूपी के नेता, तस्वीरें
5 of 5
तस्करों ने सपा के एक नेता का नाम उजागर करते हुए खुलासा किया कि कुछ दिनों पहले उसने 30 हजार में पिस्टल खरीदा था। इसी तरह हल्द्वानी के एक होटल व्यवसायी व उसके बेटे ने 70 हजार में दो पिस्टल खरीदे थे। इसके अलावा भी कई छुटभैया नेताओं व व्यापारियों के नाम उगले।