फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
क्रिकेट के लिए दीवानगी का नमूना इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट पाने के लिए लोगों ने लाठियां तक खाईं।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

2 of 9
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले एक दिवसीय मैच के टिकट के लिए गुरुवार को टिकट बिक्री केंद्रों पर मारामारी के हालात रहे।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

3 of 9
क्रिकेट प्रेमी बुधवार को देर रात से ही आईसीआईसीआई बैंक और ग्रीनपार्क स्टेडियम की टिकट खिड़की के सामने डट गए। सुबह होते-होते बूथों के सामने लंबी लाइनें लग गईं। अव्यवस्था यह थी कि महिला और पुरुष एक ही लाइन में लगा दिए गए। धक्कामुक्की होने से कई लोग चुटहिल भी हो गए।

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

4 of 9
बाद में महिलाओं की लाइन अलग लगवाई गई। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ी। यूपीसीए के डायरेक्टर एसके अग्रवाल के मुताबिक लगभग 2100 टिकटों की बिक्री ग्रीनपार्क से हुई है।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

5 of 9
जबकि बैंकों से गिने-चुने ही टिकट बिके है। यहां 4 अक्तूबर तक टिकट मिलेंगे। कुछ केंद्रों के बाहर शाम को सी बालकनी वाला 1000 हजार का टिकट 3000 रुपये में बेचा गया।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

6 of 9
ग्रीनपार्क की चारों टिकट खिड़कियों पर रात से ही लोग पहुंचने लगे थे। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक की किदवईनगर, नौबस्ता, गोविंदनगर, माल रोड स्थित जेएए टावर, विकास नगर स्थित शाखा में सुबह से ही युवाओं की भीड़ एकत्र थी। लड़कों ने हो हल्ला शुरू ही किया था, कि पीछे से थाने की और फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

7 of 9
बैंक अधिकारियों ने जब बताया कि सिर्फ महंगे टिकट और लड़कियों को गैलरी की टिकट मिलेगी तो वहां खड़े लड़कों की भीड़ उखड़ पड़ी। अधिकारियों के समझाने के बाद चले गए।

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

8 of 9
मैच के टिकट शुक्रवार को सिर्फ ग्रीनपार्क से मिलेंगे। गांधी जयंती होने के कारण आईसीआईसीआई बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से टिकट शनिवार को मिलेंगे। इसका कारण है कि वहां 5000 और 6000 रुपये के मूल्य वाले टिकट है।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के दीवाने, मैच के लिए खाई लाठियां, तस्वीरें

9 of 9
ग्रीनपार्क में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ही टिकट मिलेंगे। टोकन को लेकर विचार-विमर्श हुआ था पर वह तय नहीं हो सका है। इसलिए पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दर्शक अपना टिकट लाइन में लगकर ले सकते है। एक दर्शक को एक ही टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें