कश्मीर में हुई बीफ पार्टी और केरल की पोर्क पार्टी के विरोध में शनिवार को लखनऊ में ‘काउमिल्क पार्टी’ हुई, जिसमें मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से लेकर समाजसेवियों ने गाय का दूध पिया और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन
'काउ मिल्क पार्टी' कर जताया 'बीफ पार्टी' का विरोध, तस्वीरें
2 of 5
दादरी में गोमांस को लेकर अखलाख की हत्या के बाद गाय और गोमांस चर्चा का विषय बन गई है। देश के कुछ राज्यों में बीफ व पोर्क पार्टियां दी जाती हैं। जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
'काउ मिल्क पार्टी' कर जताया 'बीफ पार्टी' का विरोध, तस्वीरें
3 of 5
इसी ताने-बाने को बचाने के उद्देश्य से शनिवार को सर्वधर्म सद्भाव के तहत मल्टीलेवल पार्किंग के पास ‘काउमिल्क पार्टी’ आयोजित की गई, जिसमें सुन्नी धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मुसलमानों से अपील की कि गाय के गोश्त का इस्तेमाल ना करें। ताकि हमारे यहां एकता और शांति कायम रहे।
'काउ मिल्क पार्टी' कर जताया 'बीफ पार्टी' का विरोध, तस्वीरें
4 of 5
उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने भी फरमाया है कि गाय के दूध में शिफा और घी दवा है। जबकि गाय का गोश्त बीमारियों की जड़ है। फिर हमें दूसरों की आस्था का भी ख्याल रखना चाहिए।
'काउ मिल्क पार्टी' कर जताया 'बीफ पार्टी' का विरोध, तस्वीरें
5 of 5
आयोजक नितिन ने बताया कि सविंधान देश की आत्मा है। इसलिए सरकार को गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। सीडीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. नित्यानंद और लखनऊ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य अनिल सिंह भी मौजूद रहे।