फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अनूठी शादी: नदी के बीचोबीच नाव पर पहनाई जयमाला, बरातियों ने पहनी ये ड्रेस, तस्वीरें

Fri, 28 Feb 2020 03:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, sultanpur
विज्ञापन
1 of 5
गोमती नदी में नाव पर पहनाई एक दूसरे को जयमाल - फोटो : अमर उजाला
घर सुल्तानपुर फाउंडेशन से जुड़े अनुराग ने बृहस्पतिवार को आदि गंगा गोमती नदी के बीचोबीच नाव पर कंचन गुप्ता को वरमाला पहनाकर अपनी जीवनसंगिनी बनाया। फिजूलखर्ची से बचने के लिए उन्होंने बहुत ही सादगी से अपना विवाह किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शादी का निमंत्रण श्रीमद्भागवत गीता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मित्रों को दिया। सभी बारातियों ने हरे रंग का कुर्ता-पाजामा पहनकर हरियाली का संदेश दिया। बृहस्पतिवार का दिन अनुराग गुप्ता और कंचन गुप्ता के लिए यादगार बन गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आदि गंगा गोमती नदी की धारा में दोनों ने नाव पर खड़े होकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपना जीवनसाथी चुन लिया। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन से जुड़े अनुराग व कंचन ने अपनी शादी से समाज को नया संदेश दिया। सीताकुंड घाट पर शादी का मंडप तैयार कराया गया और बारातियों ने हरे रंग का कुर्ता-पाजामा पहनकर हरियाली का संदेश दिया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वर अनुराग व वधू कंचन ने परिवारीजनों की मौजूदगी में गोमती में नाव पर एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। रात में होने वाले शोर-शराबे व अनावश्यक खर्च से दूर इस शादी की रौनक देखने लायक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग ने कार्ड के स्थान पर मेहमानों को श्रीमद्भागवत गीता भेजी। शादी में लगभग 100 लोग शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें