फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नहीं रहना चाहते हैं शिक्षक दंपती, ये है वजह

Mon, 23 Apr 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
आशियाना थाने में तैनात एसआई के खौफ से शिक्षक दंपती लखनऊ में नहीं रहना चाहते हैं। डर है कि एसआई उनकी हत्या करवा सकता है। पीड़ित ने डिप्टी सीएम और डीजीपी से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
केन्द्रीय विद्यालय में तैनात शिक्षक परिवार के साथ आशियाना में रहते हैं। पत्नी भी शिक्षिका हैं। शिक्षक के मुताबिक, पत्नी की करीबी रिश्तेदार मकान के ऊपरी हिस्से में रहती है। उक्त रिश्तेदार महिला का आशियाना थाने के एक एसआई से करीबी संबंध है। एसआई का अक्सर घर में आना-जाना है। एक दिन शिक्षक ने टोका तो एसआई ने धमकाया और चला गया।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
कुछ दिन बाद उसने शिक्षक पर मारपीट व लूट का फर्जी केस दर्ज कराया। इसके बाद उसके करीबी सिपाही शिक्षक के घर जाकर धमकाने लगे। एक दिन कॉलोनी के लोगों के साथ शिक्षक थाने पहुंचा। इस पर एसआई ने शिक्षक को जबरदस्ती मारते हुए मुंशियाने में बैठा दिया। आरोप है कि एसआई ने उसकी जेब में रखा मोबाइल, 48 हजार नकदी व कागजात छीन लिए। 

4 of 6
- फोटो : डेमो
हंगामे के बाद पुलिस ने शिक्षक को छोड़ा, लेकिन रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर एसआई और उसके साथी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी, आईजी रेंज, एडीजी जोन से की। अधिकारियों ने जांच के लिए पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
वहीं, शनिवार देर शाम शिक्षक ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और डीजीपी ओपी सिंह से शिकायत की है। आरोपी एसआई पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा में भी तैनात रहा है। पिछली सरकार ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए उसे एसआई बनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
पुलिस ने बनाया समझौते का दबाव
शिक्षक का कहना है कि पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद आशियाना पुलिस ने समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। रविवार को तीन बार इंस्पेक्टर आशियाना ने उसे फोन कर थाने बुलाया। वहीं, इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनो पक्षों को बुलाया गया है। शिक्षक का आरोप बेबुनियाद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें