फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कॉरपोरेट ट्रेन तेजस का संचालन बंद, रोज हो रहा था लाखों का घाटा

Mon, 23 Nov 2020 01:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली से लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ट्रेन: तेजस ट्रेन - फोटो : AMAR UJALA
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस का संचालन सोमवार से अगले आदेश तक बंद होने जा रहा है। रविवार सुबह लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए तेजस से करीब 400 यात्री और नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस में करीब 250 यात्रियों ने सफर के लिए बुकिंग कराई। इससे ज्यादातर सीटें खाली ही रहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
सीटें खाली रहने से ट्रेन को औसतन रोजाना 9 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। तेजस को चलाने के एवज में रेलवे को रोजाना 13 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसी नुकसान के चलते यह कदम उठाया गया है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं। - फोटो : BBC
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी गाड़ियों को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से शताब्दी, लखनऊ मेल व एसी स्पेशल जैसे वीआईपी ट्रेनों में हर चेयरकार से लेकर स्लीपर तक की सीटें खाली चल रही हैं।

 

4 of 5
tejas train Ahmadabad Mumbai - फोटो : social media
आपको बता दें कि तेजस में 12 व 13 नवंबर को तो वेटिंग थी, लेकिन 14 नवंबर को यात्री नहीं मिले। कॉम्प्लीमेंट्री खाना और 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा देने के बावजूद 18 नवंबर को 662, 19 नवंबर को 670 सीट खाली रहीं। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में 15 को 45 और 16 नवंबर को 47 सीटें खाली थीं। इसी क्रम में 18 और 19 को 54 सीटें रिक्त थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआरसीटीसी ने लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त करने का आदेश जारी किया। शताब्दी, एसी एक्सप्रेस और दिल्ली की अन्य गाड़ियों को भी कम यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें